लाइफ स्टाइल

गर्मी के इस मौसम में स्वाद के साथ ठंडक भी देगा मिक्स वेज रायता

Kajal Dubey
16 April 2024 11:55 AM IST
गर्मी के इस मौसम में स्वाद के साथ ठंडक भी देगा मिक्स वेज रायता
x
लाइफ स्टाइल : गर्मी का मौसम जारी है और इस दौरान डाइट में ऐसी चीजें जरूर शामिल की जाती हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं। ऐसे में सबसे पहले नाम आता है रायते का जिसे कई तरह से बनाया जा सकता है. आज इस कड़ी में हम आपके लिए मिक्स वेज रायता बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं जो लाजवाब स्वाद के साथ शरीर को ठंडक भी देगा। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
दही - 2 कप
आलू- 1 उबला हुआ
टमाटर - 1
खीरा - 1
धनिया - बारीक कटा हुआ
सूखी मिर्च और लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - आवश्यकतानुसार
लहसुन - दो कलियाँ कटी हुई
हींग - एक चुटकी
जीरा - आधा चम्मच
बनाने की विधि:
मिक्स वेज रायता बनाना बहुत आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरा, टमाटर और उबले आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. - फिर फेंटे हुए दही में लाल सूखी मिर्च और लहसुन का पेस्ट मिलाएं. - इसके बाद इस दही में सभी कटी हुई सब्जियां डालकर मिला दीजिए. इसमें नमक और हरा धनियां भी डाल दीजिये. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें. - इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और इसमें हींग, जीरा और लहसुन का तड़का लगाएं. आपका मिक्स वेज रायता तैयार है.
Next Story