लाइफ स्टाइल

इस चीज को नारियल के तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं, चेहरा दमकने लगेगा

Bhumika Sahu
7 Aug 2022 11:58 AM GMT
इस चीज को नारियल के तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं, चेहरा दमकने लगेगा
x
चेहरा दमकने लगेगा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नारियल का तेल काफी महत्वपूर्ण माना जाता है और नारियल तेल को आप चेहरे पर लगा सकते हैं। नारियल के तेल को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए लोग इसमें अलग-अलग चीजें मिक्स करके लगाना पसंद करते हैं। हालाँकि क्या आपने कभी नारियल के तेल में कपूर (Camphor) मिक्स करके लगाया है? अगर नहीं, तो लगा सकते हैं। आपको बता दें कि नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाना कई चीजों में फायदेमंद हो सकता है। जी दरअसल स्किन केयर में ज्यादातर लोग नारियल का तेल इस्तेमाल करते हैं। जहां नारियल का तेल त्वचा को नैरिश करके नमी बरकरार रखने का काम करता है। दूसरी तरफ कपूर एड करने से नारियल का तेल त्वचा पर काफी असरदार भी साबित हो सकता है। आप इस मिक्सचर की मदद से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अब हम आपको बताते हैं नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे।

एलर्जी और इंफेक्शन से पाएं निजात- बाहर की धूल-मिट्टी और धूप के चलते कई लोग स्किन इंफेक्शन और एलर्जी का शिकार हो जाते हैं। तो आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगा सकते हैं क्योंकि इससे आप न सिर्फ एलर्जी से राहत पा सकते हैं बल्कि स्किन इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन से भी राहत पा सकते हैं।
कील-मुहांसों से छुटकारा- एंटी बैक्टीरियल गुणों से युक्त नारियल का तेल और कपूर का मिक्सचर फेस के पिंपल और एक्ने को दूर करने में भी सहायक होता है। अगर आप नियमित रूप से नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाते हैं तो कील-मुंहासे गायब होने लगते हैं।
नाखूनों की देखभाल- नारियल के तेल और कपूर में एंटी फंगल तत्व पाए जाते हैं। इसी के साथ नेल फंगस से छुटकारा पाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर हल्के गुनगुने तेल को नाखूनों पर अप्लाई करें और अब हल्के हाथों से मसाज करने पर नाखूनों का फंगस पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।
डैंड्रफ से छुटकारा- बालों में ड्राइनेस के चलते अक्सर डैंड्रफ की समस्या देखने को मिलने लगती है। तो आप नारियल का तेल और कपूर लगाकर हेयर डैंड्रफ से आसानी से निजात पा सकते हैं।
झाइयां होगी दूर- अनबैलेंस्ड डाइट और प्रॉपर स्किन केयर रूटीन फॉलो न करने की वजह से कुछ लोगों के चेहरे पर झाइयों की समस्या भी हो जाती है। इससे आपका चेहरा रूखा और बेजान लगने लगता है। हालाँकि नियमित रूप से स्किन केयर में नारियल का तेल और कपूर मिलाकर लगाने से झाइयां कम होने लगती हैं।


Bhumika Sahu

Bhumika Sahu

    Next Story