- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- एलोवेरा जेल के साथ इन...
लाइफ स्टाइल
एलोवेरा जेल के साथ इन चीजों को मिक्स कर लगाएं, कई गुना बढ़ जाएगा त्वचा का निखार
Harrison
13 May 2025 1:55 PM IST

x
दादी-नानी के जमाने से एलोवेरा जेल को त्वचा पर लगाने की सलाह दी जाती है। आइए स्किन ग्लो के लिए इसे स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप भी त्वचा के निखार के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं, तो आपको दादी-नानी के इस घरेलू नुस्खे को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आइए एलोवेरा जेल को त्वचा के लिए इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में जानते हैं।
सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में शहद और गुलाब जल भी निकाल लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इसमें नारियल का तेल और विटामिन ई कैप्सूल भी एड करना चाहिए। अब आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
इस्तेमाल करने का तरीका
इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। त्वचा के खोए हुए निखार को वापस पाने के लिए आपको इस फेस पैक को लगभग 15 से 20 मिनट तक लगाए रखना है। 20 मिनट के बाद आप ठंडे पानी से फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
त्वचा के लिए फायदेमंद
आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं। महज एक ही महीने के अंदर आपकी त्वचा की रंगत सुधरने लग जाएगी। ग्लोइंग और फ्लॉलेस त्वचा के लिए आप इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये नेचुरल फेस पैक त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
Tagsएलोवेरा जेलत्वचाaloe vera gelskin जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





