लाइफ स्टाइल

बालों में लगाने वाली मेहंदी में मिलाएं ये चीजें, बाजार के कलर से भी ज्यादा अच्छा आएगा रंग

SANTOSI TANDI
22 Sep 2023 1:59 PM GMT
बालों में लगाने वाली मेहंदी में मिलाएं ये चीजें, बाजार के कलर से भी ज्यादा अच्छा आएगा रंग
x
कलर से भी ज्यादा अच्छा आएगा रंग
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें बालों में मेहंदी लगाना पसंद है, तो यकीनन कुछ समस्याएं आपको होती होंगी। जैसे मेहंदी लगाने के बाद कुछ बाल छूट जाना, मेहंदी लगाने के बाद सफेद बालों का नारंगी हो जाना, बालों का रूखा हो जाना आदि। अब अगर सफेद बालों को रंगने के लिए सस्ते डाई का प्रयोग किया जाए, तो वह हेयर फॉल और कई समस्याओं का कारण बन जाता है। अगर उसकी जगह महंगा हेयर कलर लगाया जाता है, तो यकीनन यह समझने में दिक्कत होती है कि केमिकल अपने स्कैल्प में लगाने के साथ-साथ वह बहुत ज्यादा महंगा भी होता है।
ऐसे में मेहंदी से मनचाहा रंग पाना भी आसान नहीं है। ऐसे में अगर आपको मेहंदी से जुड़ी इन तीन समस्याओं का हल चाहिए तो हम आपको कुछ हैक्स बताते हैं। ये हैक्स आपके काम को और ज्यादा आसान कर देंगे।
मेहंदी लगाने पर बाल छूट जाते हैं तो क्या करें?
अगर आपके बालों में मेहंदी लगाते समय बाल बार-बार छूट जाते हैं, तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना है।
मेहंदी सिर से मध्य से लगाना शुरू करें जहां से जूड़ा बनाया जाता है। अधिकतर लोग सामने से मेहंदी लगाना शुरू करते हैं जिसके कारण पीछे के बालों को ठीक तरह का कवरेज नहीं मिल पाता है।
मेहंदी का घोल बहुत पतला या बहुत गाढ़ा ना रखें। इसकी कंसिस्टेंसी वैसी ही होनी चाहिए जैसे डोसे के बैटर की होती है।
मेहंदी को हमेशा जड़ों से लगाना शुरू करें। स्कैल्प में मेहंदी नुकसान नहीं पहुंचाती है इसलिए जड़ों को छोड़ते हुए इसे ना लगाएं। मेहंदी से सिर के सभी बालों का पूरा कवरेज होना चाहिए।
मेहंदी लगाने पर बाल रूखे हो जाते हैं तो क्या करें?
मेहंदी घोलते समय थोड़ा सा दही भी मिला लें। ऐसा इसलिए ताकि बालों को मेहंदी की ड्राईनेस से बचाया जा सके। दही बालों को पोषण देता है और इसका लैक्टिक एसिड हमेशा अच्छा माना जाता है। कई लोग मेहंदी में तेल मिला लेते हैं जो गलत है। तेल मिलाने के कारण बालों में मेहंदी का रंग ठीक तरह से चढ़ नहीं पाता। इसके साथ ही, कुछ लोग नींबू का रस बालों में लगाते हैं। इसे भी नहीं करना चाहिए। यह लॉन्ग रन में बालों की सेहत को खराब करता है। नींबू का रस एसिडिक होता है और इसलिए यह स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकता है। मेहंदी में दही जैसे एजेंट्स को मिलाना सही होगा।
मेहंदी लगाने पर आता है लाल रंग तो क्या करें?
हम आपको दो-तीन अलग-अलग तरीके बताते हैं जिनकी मदद से मेहंदी के रंग में बदलाव किया जा सकता है...
बालों में चाहिए बरगंडी रंग तो क्या करें?
अगर हम मार्केट में आने वाले रंगों की बात करें, तो बरगंडी रंग काफी चर्चित रहता है। ऐसे में यह रंग मेहंदी से भी आ सकता है।
आप मेहंदी घोलने के लिए हमेशा लोहे की कढ़ाई का इस्तेमाल करें।
आप मेहंदी घोलते समय पानी में 1 चम्मच चाय की पत्ती, दो चम्मच कॉफी और आधा कप ग्रेटेड बीटरूट को उबालें।
इस मिक्सचर को 5 मिनट उबालने के बाद छान लें और फिर इस पानी को ठंडा करने के बाद मेहंदी को घोलें।
आपको इसे कम से कम 5-8 घंटे भीगने देना है और उसके बाद बालों पर लगाना है।
बालों में चाहिए ब्राउन रंग तो क्या करें?
बालों में अगर मेहंदी के साथ ब्राउन रंग चाहिए, तो आप सिर्फ कॉफी पाउडर को मिक्स करें।
पानी को उबालते हुए कॉफी पाउडर की दो चम्मच डालें और उसके साथ थोड़ा सा कत्था डाल दें।
इसे छानकर फिर ठंडा करें और उस पानी से मेहंदी घोलें।
इसे भी आपको कम से कम 5-8 घंटे तक भीगने देना है।
बालों में चाहिए काला रंग तो क्या करें?
अगर आपको बालों में काला रंग चाहिए तो मेहंदी पाउडर के साथ-साथ इंडिगो पाउडर भी मिलाएं।
चाय की पत्ती के पानी के साथ मेहंदी घोलें।
अगर मेहंदी 3 बड़े चम्मच है, तो दो बड़े चम्मच इंडिगो पाउडर घोलें।
इसे अच्छे से घोलकर बालों में लगाएं।
सफेद बालों को रंगने के लिए अगर आप मेहंदी का इस्तेमाल करती हैं, तो रंगों के लिए इस तरह से अलग-अलग एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।
Next Story