लाइफ स्टाइल

Mix Cheela: बरसात के इस सीजन में जरूर आजमाकर देखें डिश

Bharti Sahu 2
1 Sept 2024 12:19 PM IST
Mix Cheela: बरसात के इस सीजन में जरूर आजमाकर देखें  डिश
x
Mix Cheela: आपने अगर इस सीजन में अब तक चीले का स्वाद नहीं लिया है तो हम आपको सलाह दे रहे हैं कि इस बार मिक्स चीला ट्राई करके देखें। यह बनाने के लिए कई सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर यह टेस्टी डिश तैयार कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
घोल के लिए
बेसन – 1 कप
सूजी – 1/2 कप
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
तेल
अजवायन – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
मिक्स के लिए
पत्तागोभी कटी – 1 छोटा कप
शिमला मिर्च कटी – 1
गाजर कद्दूकस – 1
अदरक कसी – 1 इंच
हरी मिर्च कटी – 3
हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक गहरे तले का बर्तन लें और उसमें बेसन, सूजी, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस मिक्स में पानी डालकर एक पतला घोल तैयार कर लें। ये ध्यान रखें कि घोल पतला हो वर्ना गाढ़ा होने पर चीले अच्छी तरह से तैयार नहीं हो सकेंगे।
- घोल तैयार होने के बाद उसमें कटी हुई पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- जरूरत के हिसाब से घोल में और पानी मिला सकते हैं। अब गैस की फ्लेम को मीडियम पर रखकर एक नॉनस्टिक पैन/तवा गरम करने के लिए रख दें।
- जब तवा गरम हो जाए तो उसमें जरा सा तेल लगाकर उसे चिकना कर दें। तैयार घोल को कटोरी से तवे के बीच में डाल दें और उसे गोलाकार बना चारों ओर फैला दें।
- अब थोड़ी देर चीले को सिकने दें। इसके बाद उसे पलट दें। चीले के दोनों ओर अच्छी तरह से तेल लगाकर उन्हें सेकें।
- एक-एक कर पूरे घोल से इसी तरह चीले तैयार कर लें। इसे टोमेटो केचअप या चटनी के साथ सर्व करें।
Next Story