लाइफ स्टाइल

MITHI DALIYA RECIPE:बनाइये अब मीठी दलीय जो है हेअल्थी और टेस्टी जानिए रेसिपी

Ritisha Jaiswal
11 Jun 2024 4:42 AM GMT
MITHI DALIYA RECIPE:बनाइये अब मीठी दलीय जो है हेअल्थी और टेस्टी जानिए रेसिपी
x
MITHI DALIYA RECIPE :दलिया बहुत पौष्टिक होता है। इसके सेवन से हमें कई फायदे होते हैं। यह काफी हल्का होता है इसलिए पाचन में भी जोर नहीं आता। कई लोगों को नमकीन तो कई लोगों को मीठा दलिया खाना पसंद होता है। आज हम मीठा दलिया की बात कर रहे हैं, जिसे आप भी घर पर आसानी से बना सकते हैं। अगर आपकी कुछ मीठा और स्वादिष्ट खाने की इच्छा कर रही है तो यह डिश काम कर सकती है। बहुत से लोगों की धारणा होती है कि दलिया बीमारों का खाना है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसे सिंपल या स्पेशल किसी भी रूप में तैयार किया जा सकता है। मीठा दलिया हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।
सामग्री (Ingredients)
एक कप दलिया
आधा कप चीनी
1 चम्मच देसी घी
आधा लीटर दूध
केसर
विधि (Recipe)
- मीठा दलिया बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन या कुकर लें।
- इसमें घी डालकर गरम करें। अब दलिये को 2 मिनट तक भूनें।
- अब दलिये में 1 कप पानी डालें और दलिये को पकने दें।
- जब ये पककर फूल जाए तो इसमें दूध डाल दें। इसमें इलायची और केसर भी डाल सकते हैं।
- इसे लगातार चलाते रहें। जब ये थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी डाल दें।
- आप इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। कई लोग इसमें जैगरी (गुड़) पाउडर, खांड या शक्कर भी डालना पसंद करते हैं।
- आप ठंडा होने के बाद मेपल सिरप या शहद भी डालकर खा सकते हैं।
- अगर आप इसमें चीनी डाल रहे हैं तो थोड़ी देर इसे पकाएं। इसे एक बाउल में सर्व करें।
- आप इसमें ऊपर से बारीक कटा मेवा भी डाल सकते हैं। सादा मीठा दलिया बनाकर भी खा सकते हैं।
- अगर ज्यादा गाढ़ा दलिया नहीं खाना चाहते तो दूध के साथ पानी भी मिक्स कर सकते हैं।
Next Story