लाइफ स्टाइल

त्वचा की समस्या को दूर करने में मददगार है पुदीना

Apurva Srivastav
13 Jun 2023 1:58 PM GMT
त्वचा की समस्या को दूर करने में मददगार है पुदीना
x
पुदीना के फायदे (Benefits of peppermint in hindi)
सिर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि पुदीने में मौजूद मेंथॉल का प्रभाव, दर्द को कम करने सहायक होता है। पुदीने के रस या तेल को सिर पर लगाने से भी सिर दर्द में आराम मिलता है।
पुदीने में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण, हमारे मुँह में बैक्टीरिया के विकास को रोकता है और दांतों को सड़ने से बचता है। पुदीने के उपयोग से मुँह में आने वाली बदबू को भी दूर किया जा सकता है।
अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति के लिए पुदीने का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। पुदीने के तेल की कुछ बूंद नारियल के तेल में मिलाकर, इसे छाती, नाक और गर्दन पर लगाने से सांस लेने में आसानी होती है इसलिए अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए पुदीने का उपयोग फायदेमंद हो सकता है।
पुदीने के रस का सेवन तेज़ गर्मी के प्रभाव से बचता है। साथ ही पुदीने का रस का सेवन गर्मी में लू लगने से भी बचता है। गर्मियों में रोजाना पुदीने के रस का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
हैजा की समस्या में भी पुदीने का सेवन फायदेमंद होता है। हैजा में पुदीने के रस के साथ प्याज़ और निम्बू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से हैजा को ठीक किया जा सकता है।
पेट दर्द की समस्या में पुदीने का सेवन जीरा, काली मिर्च और हींग के साथ मिलाकर खाने से पेट दर्द की समस्या में आराम मिलता है।
पुदीने का उपयोग मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो मांसपेशियों में रक्त- प्रवाह को बढ़ा कर दर्द को कम करने में सहायक होते है।
पुदीने का उपयोग बालों के विकास के लिए फायदेमंद होता है, यह बालों में होने वाली रुसी को कम करने में भी सहायक होता है। पुदीना का उपयोग सिर के पी.एच. स्तर को भी संतुलित रखने में सहायक होता है।
तनाव की स्थिति में पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद हो सकता है। हर्बल चाय में किये गए एक शोध के अनुसार पुदीने में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने के साथ अन्य समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होते है।
त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए पुदीने का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा में होने वाली समस्याओं को दूर करने में सहायक होते है। पुदीने में पाए जाने वाला मेन्थॉल त्वचा पर होने वाली जलन और खुजली को कम करने में सहायक होता है।
बार बार उल्टी आने की समस्या में पुदीने का सेवन लाभदायक होता है। पुदीने के पत्तों का काढ़ा बना लें और इस काढ़े को पीने से बार बार उल्टी आने की समस्या में राहत मिलती है।
कई विशेषज्ञों के अनुसार पुदीने में कुछ ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो याददाश्त को बढ़ाने में सहायक होते है। पुदीने से बनी चाय और चुइंगगम्स का सेवन याददाश्त के लिए फायदेमंद होता
बार बार हिचकी आने की समस्या में भी पुदीने का सेवन फायदेमंद होता है। पुदीने के पत्तों को चूसने या इसके रस में शहद मिलाकर सेवन करने से लगातार आने वाली हिचकियां बंद हो जाती है।
Next Story