लाइफ स्टाइल

वजन कंट्रोल करने में मददगार है बाजरे की खिचड़ी, जानें विधि

Tulsi Rao
11 Dec 2021 9:55 AM GMT
वजन कंट्रोल करने में मददगार है बाजरे की खिचड़ी, जानें विधि
x
बाजरे को वेट लॉस के लिए बेहद कारगर माना जाता है। साथ ही सप्ताह में दो दिन खाने से आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है। बाजरा प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बाजरे को वेट लॉस के लिए बेहद कारगर माना जाता है। साथ ही सप्ताह में दो दिन खाने से आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है। बाजरा प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बाजरा ग्लूटेन फ्री होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। आप बाजरे की रोटी के अलावा बाजरे की खिचड़ी भी खाने में शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं बाजरे की खिचड़ी बनाने की रेसिपी-

बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री :
बाजरा - 1 कप
गाजरा (कटी हुई) : 1/2 कप
बींस - 1/2 कप
मटर - 1/2 कप
हरी धुली मूंग दाल - 1/2 कप
प्याधज - 1/2 कप
हल्दीु - एक चौथाई टेबलस्पूपन
नमक - 1 टेबलस्पूौन
जीरा - 1 टेबलस्पूौन
लाल मिर्च - 1 टेबलस्पूपन
तेल - 1 टेबलस्पूटन
बाजरे की खिचड़ी बनाने की विधि :
मूंग दाल धोकर आधे घंटे तक भिगोने के लिए रख दें। बाजरा को धोएं और उसे पानी में एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें। प्रेशर कुकर लें और इसमें एक टेबलस्पूकन तेल डालें। इसके बाद एक टेबलस्पूेन जीरा डालें। कटी हुई प्यालज डालकर धीमी आंच पर पकाएं। प्याबज के हल्का भूरा होने पर इसमें गाजर डालें। अब कटे हुए बींस और मटर डालें। अच्छी‍ तरह से मिक्सम करें। हल्काट पकने के बाद इसमें मूंग दाल के साथ उसका पानी भी डाल दें। अब प्रेशर कुकर में बाजरे के साथ उसका पानी भी डाल दें। इसमें थोड़ा और पानी डालकर इसे उबाल लें। अब 1 टेबलस्पूलन नमक, लाल मिर्च और हल्दीड पाउडर डाले। खिचड़ी जैसा गाढ़ापन लाने के लिए इसमें थोड़ा और पानी डालें। अब प्रेशर कुकर का ढक्कैन ढक दें। प्रेशर कुकर में तीन से चार सीटियां लगने दें। 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें। दही के साथ गरमागरम खिचड़ी सर्व करें।


Next Story