लाइफ स्टाइल

Milkshakes Instant Recipes : गर्मियों में पिएं ये 6 क्रीमी मिल्कशेक, जानें इंस्टेंट रेसिपीज

Admin4
27 Jun 2022 1:20 PM GMT
Milkshakes Instant Recipes : गर्मियों में पिएं ये 6 क्रीमी मिल्कशेक, जानें इंस्टेंट रेसिपीज
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों में चाय और कॉफी की जगह आप मिल्कशेक पी सकते हैं। मिल्कशेक से गर्मी दूर होती है और आपकी बॉडी भी रिलेक्स होती है। आइए, जानते हैं टेस्टी मिल्कशेक रेसिपीज-

बनाना मिल्कशेक
एक केला, एक गिलास दूध को ब्लेंडर जार में डालकर स्मूद ब्लेंड कर लें। इसे गाढ़ा बनाने के लिए आप इसमें मिल्क पाउडर भी मिला सकते हैं। इसमें क्रश्ड बर्फ डालें। ठंडा सर्व करें।
बनाना चॉकलेट मिल्कशेक
सबसे पहले ग्राइंडर जार लें। इसमें चॉकलेट, केले, दूध, चॉकलेट सिरप, बादाम और काजू डालकर शेक बना लें। शेक को गिलास में निकालकर इसमें शहद मिलाएं। तैयार है चॉकलेट बनाना मिल्कशेक।
मैंगो मिल्कशेक
मैंगो मिल्कशेक बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर का सबसे बड़ा जार लें। अब इसमें आम, चीनी व आइस क्यूब्स डालकर स्मूद पेस्ट कर लें। इस दौरान आपको दूध नहीं डालना है, वरना आम अच्छी तरह पीस नहीं पाएंगे। जब आम का पेस्ट बन जाएं, तो इसमें दूध डालकर दोबारा अच्छे से ब्लेंड करें। आप इसमें वनीला आइसक्रीम भी डाल सकते हैं।
ओरियो मिल्कशेक
सबसे पहले दूध को हल्का गर्म करें और कुछ देर ठंडा होने दें। फिर इसे ग्राइंडर में डालें। साथ ही इसमें ओरियो बिस्कुट, आइसक्रीम और चॉकलेट पाउडर को भी मिलाएं। इसे कुछ देर अच्छी तरह ब्लेंड करें। ओरियो मिल्कशेक तैयार है।
चीकू मिल्कशेक
सबसे पहले सभी चीकू के छिलके उतार कर उनका गूदा अलग कर लें। अब इसे ग्राइंडर में डालें और साथ में इसमें दूध, शक्कर व आइस क्यूब भी डालें। फिर इसे ग्राइंडर में अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसे गिलास में निकालकर सर्व करें
एप्पल मिल्कशेक
सबसे पहले सेब को धोकर छिल लें। फिर इसे छोटे टुकड़ों में काटकर ग्राइंडर में डाल लें। साथ ही इसमें दूध, शक्कर और वनीला एसेंस भी डालें और अच्छे से ब्लेंड करें। अच्छी तरह मिक्स होने के बाद इसे गिलास में निकाल लें।


Next Story