- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आपकी कई समस्याओं को...

x
दूध हमारे आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो कई पोषक तत्वों से भरा होता है और शारीरिक व मानसिक विकास में मदद करता हैं। दूध में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल जैसे गुण पाए जाते हैं जिसके चलते सभी बच्चे हो या बड़े दूध का सेवन करते हैं। दूध में कई चीजें मिक्स कर सेवन किया जाता हैं जो शरीर पर प्रभावी होते हुए आपको बीमारियों से बचाता हैं। अगर इसमें अंजीर, बादाम और मुनक्का डाला जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दूध के सेवन के विभिन्न तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपके शरीर की कई समस्याओं का अंत किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...
सर्दी-जुकाम और सूखी खांसी ठीक करे
दूध में सूखी अंजीर, बादाम और मुनक्का मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या में आराम मिलता है। मुनक्का सूखी खांसी को ठीक करने में मदद करता है। अंजीर, बादाम और मुनक्का शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, जिससे वायरल संक्रमण से भी छुटकारा मिलता है। छोटे बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उन्हें इस दूध को जरूर पिलाएं।
कब्ज की समस्या से राहत दिलाए
आजकल गलत खान-पान, लाइफस्टाइल के वजह से अधिकतर लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। कब्ज पेट से जुड़ी समस्याओं में सबसे सामान्य है। दूध के साथ अंजीर, बादाम और मुनक्का मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। दरअसल, अंजीर पाचन में मदद करता है। दूध के साथ अंजीर लेने से कब्ज से बचाव भी होता है। कब्ज बनने पर आप इस दूध का सेवन कर सकते हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाए
बढ़ती उम्र में अधिकतर लोगों को हड्डियों में दर्द, हड्डियों का कमजोर होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर दूध में बादाम, अंजीर और मुनक्का डालकर पिया जाए, तो हड्डियां मजबूत बनती हैं। दूध, बादाम और मुनक्का में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है।
एनीमिया से बचाव करे
एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। अधिकतर महिलाएं एनीमिया की समस्या से परेशान रहती हैं। इस स्थिति में उनके शरीर में आयरन या खून की कमी हो जाती है। इसके लिए वे अकसर आयरन सप्लीमेंट्स लेती हैं। आप चाहें तो एनीमिया से छुटकारा पाने के लिए दूध में अंजीर, बादाम और मुनक्का डालकर ले सकते हैं। इन मिश्रण में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जिससे खून की कमी पूरी होती है। अगर आप इसे रोजाना पिएंगे, तो आप हमेशा एनीमिया से बची रहेंगी।
बच्चों के लिए लाभकारी
बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए दूध बहुत जरूरी होता है। लेकिन अधिकतर बच्चे दूध पीना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चे को दूध में अंजीर, बादाम और मुनक्का मिलाकर दे सकते हैं। इससे बच्चे हमेशा स्वस्थ रहेंगे, जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे। बच्चों का विकास भी तेजी से होगा।
हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी
अंजीर और बादाम में पोटैशियम होता है। वही मुनक्का एंटी ऑक्सीडेंट् गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में अंजीर, बादाम और मुनक्के वाला दूध हृदय स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। यह दिल को स्वस्थ रखने का उपाय है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
बादाम, मुनक्का और अंजीर त्वचा के लिए भी उपयोगी होते हैं। इसमें मौजूद तत्व बॉडी की अंदर से सफाई करते हैं। इससे त्वचा में निखार आता है। बादाम में मौजूद फाइबर शरीर से टॉक्सिन (toxin) निकालने में सहायक होता है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Kajal Dubey
Next Story