लाइफ स्टाइल

घर पर ही बनाए माइक्रोवेव एगलेस कुकीज, चाय का मजा होगा दोगुना

Kiran
1 Jun 2023 2:36 PM GMT
घर पर ही बनाए माइक्रोवेव एगलेस कुकीज, चाय का मजा होगा दोगुना
x
चाय के साथ बिस्किट या कुकीज खाना सभी पसंद करते हैं। बाजार में मिलने वाली कई कुकीज अंडे से बनी होती हैं जिसके चलते कई लोग इसे खाने से कतराते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर ही माइक्रोवेव एगलेस कुकीज बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाती हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
मैदा - 1, 1/2 कप
दूध - 1/4 कप
सिरका - 1 छोटा चम्मच
मक्खन - 1 कप
चीनी पाउडर - 1/2 कप
वनीला एसेंस - 1/2 छोटा चम्मच
बनाने की विधि
- एक बाउल में आटा, दूध, सिरका, मक्खन, चीनी और वनीला डालें।
- इसे अच्छे से मिलाकर डो तैयार करें।
- इससे 24 बॉल्स तैयार करके फोर्क की मदद से फ्लैट करें।
- अब इसे बेकिंग ट्रे पर रखकर 1-2 मिनट तक माइक्रोवेव में बेक करें।
- जरूरत पड़ने पर इसे 1 मिनट और बेक करें।
- तैयार कुकीज़ को ठंडा करके चाय व कॉफी के साथ सर्व करें।
Next Story