लाइफ स्टाइल

Mexican Burger Recipe : बनाए मेक्सिकन बर्गर, जानें इंस्टेंट रेसिपी

Tulsi Rao
22 July 2022 2:54 PM GMT
Mexican Burger Recipe : बनाए मेक्सिकन बर्गर, जानें इंस्टेंट रेसिपी
x
Mexican Burger Recipe : Make Mexican Burger, Learn Instant Recipe

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बर्गर लवर्स के मुंह में बर्गर का नाम सुनते ही पानी आ जाता है. वहीं, अगर आप बर्गर लवर होने के साथ चिकन लवर भी है, तो फिर आप इस रेसिपी के फैन हो जाएंगे। आज हम आपको बनाना सिखा रहे हैं मेक्सिकन बर्गर। आप इस मेक्सिकन स्टाइल में ही बना सकते हैं। इस बर्गर में कई सॉस का इस्तेमाल एक साथ किया जाता है। इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आपको कुछ सब्जियां भी इसमें डालनी है, तो आप डाल सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं मेक्सिकन बर्गर-

मेक्सिकन बर्गर बनाने की सामग्री-
250 ग्राम चिकन
2 बड़े चम्मच चिपोटल सॉस
1 एवोकैडो
1 मुट्ठी चेरी टमाटर
2 बड़े चम्मच नीबू का रस
आवश्यकता अनुसार नमक
1 मुट्ठी बेबी लेट्यूस
4 बर्गर बन्स
4 स्लाइस चीज़ स्लाइस
1 मुट्ठी जलापेनो
1 बड़ा चम्मच लहसुन
2 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल
आवश्यकता अनुसार काली मिर्च
मेक्सिकन बर्गर बनाने की विधि-
इस लाजवाब बर्गर को बनाने के लिए चिकन को धोकर साफ करें, सुखाएं और हल्का सा पीस लें और इसमें चिपोटल सॉस को मिलाकर रख दें। इसे 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और फिर एक पैन में 1 टेबलस्पून तेल लगाकर चिकना कर लें। इसे हर तरफ से बराबर पकने दें। अब बन्स को दो हिस्सों में काट लें और उन्हें बेस से ब्राउन होने तक टोस्ट करें। एक बाउल में एवोकाडो डालकर उसका पेस्ट बना लें। इसमें जलपीनो, बारीक कटा हुआ लहसुन, नींबू का रस और बारीक कटे चेरी टमाटर डालें। इसमें नमक और काली मिर्च भी डाल दें। तैयार एवोकाडो मिक्सचर को बन पर लगाएं और इसके ऊपर चिकन के साथ पनीर और कुछ लेट्यूस डालें। आप इसमें बारबेक्यू सॉस भी डाल सकते हैं। फ्राई के साथ परोसें। इसके अलावा आप इसे चाय या कॉफी के साथ भी परोस सकते हैं।


Next Story