लाइफ स्टाइल

किसी लड़की से मिलने से पहले पुरुष को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें

Kajal Dubey
31 Aug 2023 3:00 PM GMT
किसी लड़की से मिलने से पहले पुरुष को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें
x
किसी भी लड़की को इम्प्रेस करना, किसी लड़के के लिए कोई साधारण काम नहीं होता। लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए लड़के बहुत कुछ करते हैं लेकिन कुछ बुनियादी बातें भूल जाते हैं जिनका उन्हें ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि कहा जाता है ना फर्स्ट इम्प्रैशन इज लास्ट इम्प्रैशन। इसलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिसको आप जब भी किसी लड़की से मिले तो जरूर अपनाये ताकि आपका इम्प्रैशन खराब ना हो। तो आइये जानते इन टिप्स के बारे में।
* नाक के बाल : लड़के ज्यादातर खुद के नाक के बाल के तरफ ध्यान नहीं देते। पर लड़कियां आप में हर चीज नोटिस करतीं हैं। तो किसी लड़की से मिलते जाते समय इस चीज का जरूर ध्यान रखें।
* आपके दांत : दांत तो हमारे चहरे की खूबसुरति में चार चाँद लगा देते हैं। लड़कियां इन चीजो पर भी ध्यान देती हैं तो लड़की से मिलते जाते समय दांत की सफाई का ध्यान रखें।
* बाल और हेयरस्टाइल : लड़कियां अगर सबसे पहले लड़को में कुछ नोटिस करती हैं तो वो है उनका चेहरा और हेयरस्टाइल। अगर आप पहली बार किसी लड़की से मिलने जा रहे हैं तो अच्छे से ध्यान रखिए कि आपका चेहरा अच्छी तरह मॉइस्चराइज़ हो। और हां आपके बालों में ज्यादा तेल नहीं होना चाहिए।
* दाढ़ी और आइब्रो : दाढ़ी और आइब्रो का बढ़ना ये दर्शाता है कि आप अपने लुक को लेकर बेहद लापरवाह हैं। यह देखने में भी काफी अन हाइजेनिक लगता है। अगर बाल बढ़ा भी रहे हैं तो वीकली ट्रिम करवाते रहें। थ्रेडिंग से बचने के लिए आइब्रो के लंबे बालों को कैंची से ट्रिम कर ले।
* तमीज के साथ मिलें : जब आप किसी लड़की से पहली बार मिलें तो तमीज के साथ मिलें। जैसे आप लड़की को पहले बैठाएं, लड़की के बैठने से पहले उसके लिए चेयर ऑफर करें। लड़की के खाने-पीने का मेन्यू आप पूछें ना कि खुद ही ऑडर्र करते चले जाएं। लड़की को एल्कोहल और धूम्रपान के लिए ऑफर ना करें। खाने-पीने का बिल आप दें। इससे आपके अच्छे गुणों का पता चलता है।
* पहनावे पर ध्यान दें : पहली बार किसी लड़की से मिल रहे हैं तो अपने पहनावे पर ध्यान जरूर दीजिए। आपके कपड़े ही आपका पहला प्रभाव छोड़ते हैं। इसलिए ऐसे कपड़ों का चयन करें जिसमें आपको अराम हो। इस दौरान आप सिंपल कपड़े पहन सकते हैं। साधारण कपड़ों का ज्यादा असर लड़की पर होता है।
* सेंट: ज्यादातर लड़के लड़कियों से मिलते जाते समय ज्यादा ही सेंट या इत्र लगा लेते हैं। जिससे एक बेड इम्प्रैशन जाता हैं। क्योंकि बोलते हैं ना हर चीज की अती बुरी होती हैं। तो ऐसा ना करें।
* लड़को के होठ : लड़के ज्यादातर खुद के होठ की तरह ध्यान नही देते। जिस वजह से उनके होठ काले और फटे-फटे लगते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।
* आपकी स्माइल : व्यक्ति की मुस्कान का सामने वाले पर बहुत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जब कभी भी स्माइल करें तो पूरे आत्मविश्वास के साथ करें। इससे आपको सामने वाले से नजर मिलाने और बात को आगे बढ़ाने में खूब मदद मिलेगी।
Next Story