लाइफ स्टाइल

गर्मियों में प्यास बुझाएगा खरबूजा शेक, 10 मिनट में तैयार करें रेसिपी

SANTOSI TANDI
5 Jun 2023 2:12 PM GMT
गर्मियों में प्यास बुझाएगा खरबूजा शेक, 10 मिनट में तैयार करें रेसिपी
x
गर्मियों में प्यास बुझाएगा खरबूजा
मई आधा बीतने बीत चुका है और मौसम ने सबको कंफ्यूज किया है। कब धूप होती है और कब बारिश किसी को पता नहीं चलता। मगर एक बाद है कि हवा चलने के बावजूद मौसम में तपिश है। आप सुबह 9 बजे के बाद घर से निकल जाएं तो झुलसती गर्मी आपका बेहाल कर देती है। ऐसे में घर पहुंचते ही दो चीजों की ओर हाथ पहुंचता है, एक एसी का रिमोट और दूसरा फ्रिज का ठंडा-ठंडा पानी। गर्मी से राहत दिलाने के लिए ये चीजें काम आ सकती हैं, लेकिन इससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ता है।
अब गर्मियों में ऐसे फलों को खाने की सलाह दी जाती है जो आपके शरीर में पानी की कमी न होने दें। तरबूज, अनानास, खीरा, खरबूजा ऐसी कुछ चीजें जो गर्मियों में खूब पसंद की जाती हैं। यही कारण है कि आज हम आपको खरबूजे से बनने वाली एक स्वादिष्ट और जल्दी तैयार होने वाली रेसिपी शेयर करेंगे।
खरबूजा में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह आपके शरीर को हाइड्रेट करने का काम करता है। इतना ही नहीं, इससे अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर भी आपको नहीं मिलेगा। आज जो शेक हम आपको बताने जा रहे हैं वो शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए खरबूजे से बेहतर क्या हो सकता है! आज रेसिपी ऑफ द डे में शेफ कुणाल कपूर की यह रेसिपी सीखें, जिसे 10 मिनट में आप तैयार कर सकेंगे। यह गर्म दिनों के लिए एक परफेक्ट ड्रिंक है।
बनाने का तरीका-
आप जितने लोगों के लिए शेक तैयार करना चाहें, उतने खरबूजे लाकर रख दें। आप अपने हिसाब से बड़े या छोटे खरबूजे चुन सकते हैं।
सबसे पहले एक-एक करके इनका ऊपर का भाग हटाएं। खरबूजे के छिलके को यूं ही रहने दें। इसके बाद ऊपर से ही कम से कम 2 इंच काट लें। खरबूजे में इतना छेद हो कि उसमें शेक आसानी से जा सके और आप स्ट्रॉ भी डाल सकें।
अब एक बड़े चम्मच की मदद से पहले खरबूजे के बीजों को निकाल लें। खरबूजा अच्छी तरह साफ करें और फिर इसके बाद उसे अंदर से खाली करें। उसका गूदा निकालकर एक अलग प्लेट या कटोरे में रख लें।
एक ब्लेंडर में खरबूजे का गूदा, कंडेंस्ड मिल्क, जायफल का पाउडर, पुदीना की पत्तियां और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। यह चीजें एक स्मूथ शेक में तैयार होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: ये लेमोनेड रेसिपीज गर्मियों में रखेंगी आपको तरोताजा
तैयार स्मूथ शेक को खरबूजे के अंदर डालें और स्ट्रॉ से एक बार मिलाकर इसका मजा लें। ये रिफ्रेशिंग ड्रिक आप अपने मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।
Next Story