- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्मियों में मटका...
लाइफ स्टाइल
गर्मियों में मटका कुल्फी देगी ठंडा स्वाद, स्वाद ऐसा कि दिल खुश कर दे
Kajal Dubey
17 April 2024 11:15 AM IST

x
लाइफ स्टाइल : मौसम में गर्मी का एहसास होने लगा है और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने वाली है. ऐसे में कुछ ऐसी चीजें खाने का मन करता है जो शरीर को ठंडक पहुंचाएं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए मटका कुल्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं जो गर्मियों में देगी ठंडा स्वाद। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 2 कप दूध
- 1 कप हैवी क्रीम (व्हीप्ड)
- 1 कप कंडेंस्ड मिल्क
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- 1/4 कप मिक्स ड्राईफ्रूट्स (बारीक कटे हुए)
- थोड़ा सा केसर (2 बड़े चम्मच दूध में भिगोया हुआ)
बनाने की विधि
: धीमी आंच पर एक पैन में दूध गर्म करें।
- क्रीम डालकर लगातार चलाते हुए मिक्स करें.
- 3-4 मिनट बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और लगातार चलाते रहें.
- धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक दूध 1/3 न रह जाए.
- इलायची पाउडर और मिक्स ड्राई फ्रूट्स (कुछ गार्निशिंग के लिए अलग रख लें) मिलाकर आंच से उतार लें. ठंडा होने दें।
- 4-5 घंटे बाद जब दूध पूरी तरह ठंडा हो जाए तो मिश्रण को छोटे-छोटे बर्तनों में डालकर रात भर फ्रीजर में रख दें.
- बचे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें.
Tagsmatka kulfi recipereciperecipe in hindispecial recipespecial recipe जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





