लाइफ स्टाइल

टील ग्रीन के साथ इन कलर्स के आउटफिट करें मैच

SANTOSI TANDI
12 Jun 2023 10:59 AM GMT
टील ग्रीन के साथ इन कलर्स के आउटफिट करें मैच
x
टील ग्रीन के साथ इन कलर्स
ग्रीन में आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। जिनमें से एक है टील ग्रीन कलर ये कलर आजकल काफी ट्रेंड में है। पहनने के बाद काफी खूबसूरत लगता है। गर्मी के लिए बेस्ट कलर माना जाता है। लेकिन कई बार होता है हमारा मन करता है इसके साथ किसी और कलर को पेयर करने का ताकि लुक और यूनिक लगे। इसके लिए आप यहां बताएं गए कलर ऑप्शन को टील ग्रीन आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
टील ग्रीन के साथ स्टाइल करें व्हाइट कलर
टील ग्रीन के आउटफिट काफी खूबसूरत लगते हैं। लेकिन सेम कलर के आउटफिट होने के कारण कभी-कभी बोरिंग लगने लगता है। इसलिए आप इसके साथ व्हाइट कलर को पेयर कर सकती हैं। ये कलर टील ग्रीन के साथ काफी अच्छे से पेयर होता है। ऐसे में आप टील ग्रीन कुर्ती के साथ व्हाइट प्लाजो और पैंट के साथ आउटफिट रेडी कर सकती हैं। इससे आपका एथनिक लुक कंप्लीट हो जाएगा।
टिप्स: इसके लिए आप ऑफ व्हाइट का ऑप्शन भी ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ग्रीन कलर को बनाना है वार्डरोब का हिस्सा, एरिका फर्नांडिस के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
टील ग्रीन के साथ बेज कलर
बेज कलर आउटफिट डार्क कलर के साथ काफी अच्छे लगते हैं। ऐसे में आप टील ग्रीन के साथ बेज कलर के आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के कलर को स्टाइल करने के लिए आप कुर्ती ले सकती हैं या फिर आप पैंट और टील ग्रीन टॉप को भी पेयर कर सकती हैं।
टिप्स: इस कलर के साथ आप सिंपल कलर ही चूज करें।
टील ग्रीन के साथ ब्लैक कलर
ब्लैक कलर हर एक आउटफिट में अच्छा लगता है। इसको आप किसी भी कलर के साथ पेयर भी कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप टील ग्रीन कलर की साड़ी पहन रही हैं तो इसके साथ में ब्लैक कलर ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। ये आपके ऊपर है कि आप इसे वेलवेट में बनाना पसंद करेंगी या फिर सिंपल कपड़े में। ब्लाउज के डिजाइन को आप अपनी साड़ी के हिसाब से बनवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: हल्दी फंक्शन के लिए ये लेटेस्ट येलो कलर एथनिक आउटफिट्स होंगे बेस्ट
टील ग्रीन के साथ थोड़े बहुत ही कलर हैं जो पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसलिए आप यहां बताए गए कलर को इसके साथ पेयर कर सकती हैं, और ये कैसे लगे इसके बारे में हमें कमेंट करके जानकारी दे सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story