लाइफ स्टाइल

नाभि पर करें इस तेल की मसाज, मिलेंगे कई फायदे

SANTOSI TANDI
1 Sep 2023 6:24 AM GMT
नाभि पर करें इस तेल की मसाज, मिलेंगे कई फायदे
x
मिलेंगे कई फायदे
नाभि पर तेल लगाने से कई फायदे मिल सकते हैं। आयु्र्वेद में नाभि के नुस्खों से कई बीमारियों को दूर करने में कारगर माना गया है। डाइजेशन से लेकर एक्ने तक, नाभि पर तेल की मसाज करने से कई लाभ होते हैं। खासतौर पर पीसीएडी में PCOD हेल्थ बहुत जरूरी है और नाभि पर कुछ खास तेल लगाने से PCOD के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। PCOD में नाभि पर कैस्टर ऑयल या नारियल का तेल लगाना काफी फायदेमंद होता है। नाभि पर तेल लगाने से फर्टिलिटी हेल्थ पर भी असर होता है।इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए नाभि के नुस्खे
सबसे पहले नाभि को पानी से साफ करें और इसे सुखाने के लिए कॉटन के तौलिये का इस्तेमाल करें।
नाभि की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
सोने ने पहले नाभि पर कैस्टर ऑयल या नारियल के तेल से मसाज करें।
PCOD में नाभि पर तेल लगाने के फायदे
PCOD में बालों का झड़ना, एक्ने और पीरियड क्रैम्प्स बहुत अधिक होते हैं।
इसके साथ ही अनियमित पीरियड्स की समस्या भी आम है और इस हेल्थ कंडीशन में हार्मोन इंबैलेंस होते हैं। साथ ही, फर्टाइल हेल्थ पर भी असर होता है।
इससे नाभि के आस-पास ब्लड फ्लो सही रहता है और हार्मोन्स भी रेगुलेट होते हैं।
इससे बालों का झड़ना रुकता है।
नारियल के तेल से फर्टाइल हेल्थ भी सुधरती है।
इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और हेयर फोलिकल्स में न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन में सुधारता है।
इससे पिगमेंटेशन कम होता है, ड्राईनेस कम होती है, स्किन टेक्सचर में सुधार होता है, जिससे स्किन हेल्थ अच्छी होती है।
इससे यूट्रस के आस-पास की मांसपेशियां रिलेक्स होती हैं। रिप्रोडक्टिव हेल्थ अच्छी होती है। साथ ही पीरियड हेल्थ सुधरती है और क्रैम्प्स कम होते हैं।
इसके अलावा नाभि में बादाम और सरसो के तेल की मसाज भी फायदेमंद होती है।
वहीं, PCOD में डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं आम होती हैं। इनसे बचाव के लिए अदरक के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story