- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Masala Idli: लाजवाब...

x
Masala Idli रेसिपी : बहुत से लोग साउथ इंडियन फूड को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करते हैं। वे इसे अपनी सेहत के लिए अच्छा मानते हैं। वैसे भी यह फूड देश के हर कोने में पहुंच चुका है और घर-घर में लोग इसे पसंद करते हैं। बहरहाल हम बात कर रहे हैं इडली की। आम तौर पर इडली कई तरह की बनती है लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं मसाला इडली बनाना। इसे आप ब्रेकफास्ट के अलावा स्नैक्स, लंच या फिर डिनर में भी खा सकते हैं। इसका जायका लाजवाब होता है। जो भी इसे एक बार खा लेता है वो बार-बार इसकी डिमांड करता है। यह एक ऐसी चीज है जो घर के छोटे-बड़े सभी सदस्यों को पसंद आएगी। आप हमारे द्वारा बताई गई मैथड को फॉलो कर इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
5-6 मीडियम साइज इडली
1 मीडियम साइज का कटा हुआ प्याज
1 बड़ा कटा हुआ टमाटर
आधा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
1 चुटकी हल्दी
एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच पावभाजी मसाला
एक चौथाई चम्मच जीरा
1 चम्मच तेल
थोड़ा कटा हुआ हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
विधि (Recipe)
- सबसे पहले इडली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में तेल डालकर गरम करें।
- गरम हो जाने के बाद जीरा डालें। इसके बाद लहसुन-अदरक का पेस्ट, प्याज डालकर अच्छे से फ्राई करें।
- जब प्याज हल्का ब्राउन हो जाए तो इसमें टमाटर डाल दें और सॉफ्ट होने तक फ्राई करें।
- इसी बीच इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, पावभाजी मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें इडली डाल दें। अगर आप फ्रीज में रखी हुई इडली इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसमें थोड़ा सा पानी डाल दें।
- अब इसे धीमी आंच में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और इसमें हरा धनिया डाल दें।
Tagsमसाला इडली रेसिपीmasala idli recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





