लाइफ स्टाइल

जलवायु परिवर्तन से डूबने के कगार पर हैं दुनिया के कई खूबसूरत शहर, जानिए इनके बारे में...

Tara Tandi
25 July 2022 12:01 PM GMT
जलवायु परिवर्तन से डूबने के कगार पर हैं दुनिया के कई खूबसूरत शहर, जानिए इनके बारे में...
x
हाल ही में एडवर्ड नाम के एक शख्स ने एक वीडियो में दावा किया है कि वह टाइम ट्रेवल कर साल 5000 में गया था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हाल ही में एडवर्ड नाम के एक शख्स ने एक वीडियो में दावा किया है कि वह टाइम ट्रेवल कर साल 5000 में गया था। जब वह टाइम ट्रेवलिंग कर फ्यूचर में गया था, तो उसके पास कैमरा भी था। उस कैमरे की मदद से उसने कई तस्वीरें क्लिक की। इनमें एक तस्वीर एडवर्ड ने शेयर भी की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक शहर पानी के अंदर डूबा है। इस बारे में एडवर्ड का कहना है कि पानी में डूबा खूबसूरत शहर लॉस एंजिलिस है। यह शहर ग्लोबल वार्मिंग यानी जलवायु परिवर्तन के चलते पानी में डूब गया। इसके आगे एडवर्ड ने कहा कि दुनिया का अंत जलवायु परिवर्तन की वजह से होगा। सभी बड़े और छोटे शहर पानी में डूब जाएंगे। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है। विश्व के सभी बड़े और छोटे देश मिलकर ग्लोबल वार्मिंग पर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में वैज्ञानिकों ने भी दावा किया है कि अगर समुचित कदम नहीं उठाए जाते हैं, तो जलवायु परिवर्तन के चलते विश्व के कई खूबसूरत शहर पानी में डूब जाएंगे। आइए, इन शहरों के बारे में जानते हैं-

ढाका
बांग्लादेश की राजधानी ढाका का बड़ा हिस्सा साल 2050 तक पानी में डूब जाएगा। जलवायु परिवर्तन के चलते वातावरण के तापमान में बढ़ोत्तरी होने से देश के 70% से अधिक हिस्से को विनाशकारी बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है।
बैंकाक
वैज्ञानिकों की मानें तो बैंकॉक हर साल 1 सेमी पानी में डूब रहा है। आसान शब्दों में कहें तो जलस्तर बढ़ रहा है। इससे आने वाले समय में बैंकाक के पानी में डूबने की संभावना प्रबल है। जलवायु परिवर्तन के चलते बैंकाक को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है।
वेनिस
जलवायु परिवर्तन के चलते दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में हर साल चार बार बाढ़ आती है। जानकारों की मानें तो वेनिस में समुद्र स्तर प्रतिवर्ष 1 मिलीमीटर बढ़ता है। इसके लिए वेनिस भी ग्लोबल वार्मिंग के चलते डूबने के कगार पर है। इसके अलावा, न्यूयॉर्क, मियामी, जकार्ता आदि शहर भी डूबने के कगार पर हैं।
Next Story