लाइफ स्टाइल

Mango shrikhand : घर में बनाएं फ्रेश मैंगो श्रीखंंड, जानें बनाने का तरीका

Tulsi Rao
14 Aug 2022 11:18 AM GMT
Mango shrikhand : घर में बनाएं फ्रेश मैंगो श्रीखंंड, जानें बनाने का तरीका
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों ठंडी चीजें खाने से न सिर्फ आपको गर्मी भी कम लगती है बल्कि इससे आपका डाइजेशन भी बेहतर होता है। आज हम आपको मैंगो श्रीखंंड की रेसिपी बता रहे हैं। आप इस स्वीट डिश को खाना खाने के बाद खा सकते हैं या फिर अगर आपको लंच में कुछ खाने का मन नहीं भी कर रहा है, तो भी आप मैंगो श्रीखंंड खा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि कैसे बनाएं मैंगो श्रीखंंड-

मैंगो श्रीखंड बनाने के लिए सामग्री-
1 आम
1/2 लीटर दूध
एक चुटकी केसर
500 ग्राम हंग कर्ड
1 1/2 टी स्पून कैस्टर शुगर
25 ग्राम पिस्ता (कूटे हुए)
25 ग्राम बादाम (कूटे हुए)
मैंगो श्रीखंड बनाने की विधि :
सबसे पहले एक पैन में केसर और दूध डालकर उबाल लें। अब इसे ठंडा होने दें और आम को धोकर छिलके को उतार लें। अब इसे मिक्सी में ब्लेंंड कर लें। अब एक बाउल में हंग कर्ड, कैस्टर शुगर और आधा केसर मिला दूध डालें। इसमें आप आम की प्यूरी भी डाल लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें बाकी बचा हुआ दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें अब कटे हुए बादाम और पिस्ता मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इसे एक बाउल में निकाल कर बादाम और पिस्ते से गार्निश करें। आप चाहें, तो शुगर की जगह इसमें गुड़ या फिर शहद भी एड कर सकते हैं। इसके अलावा चीनी को स्किप भी कर सकते हैं क्योंकि आम मीठा होता है, इसलिए बिना शुगर के भी काम चल जाएगा। अब इसे 4 से 5 घंटे के लिए इसे फ्रिज में रखें। ठंडा सर्व करें।



Next Story