- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बॉडी को हाइड्रेट रखती...
लाइफ स्टाइल
बॉडी को हाइड्रेट रखती है आम की लस्सी, जानें कैसे
Ritisha Jaiswal
1 April 2021 10:19 AM GMT

x
तपती गर्मी ना सिर्फ हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाती है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | तपती गर्मी ना सिर्फ हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि हमारी सेहत को भी नुकसान पहुचाती है। गर्मी का मौसम बेशक परेशान करने वाला है लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि गर्मी का मौसम अपने साथ कुछ स्वादिष्ट फलों को लेकर आता है। स्वादिष्ठ फलों में आम को राजा माना जाता है जो गर्मी के मौसम का खास फल है। गर्मी के मौसम में आम की लस्सी सभी को पीना पसंद है। मैंगो लस्सी आम,दूध और दही के साथ मिश्रित पेय है जो गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखती है। गर्मी में प्यास ज्यादा लगती है तो उसे कंट्रोल करती है आम की लस्सी। गर्मी में इसका सेवन हमारी डाइट में खानिज की कमी को पूरा करता है साथ ही हमारी इम्यूनिटी भी इंप्रूव करता है।
आपको पता है कि आम मिनरल्स का स्टोर हाउस है जिसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक मौजूद होता है जो हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाता है। इसमें प्रोटीन,विटामिन व खनिज पदार्थ, कार्बोहाइड्रेट तथा शर्करा भरपूर मात्रा में होता हैं। आम के सेवन से कई बीमारियों जैसे आमाशय, यकृत, फेफड़ों के रोग तथा अल्सर जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि स्वादिष्ट आम की लस्सी किस तरह तैयार करें।
सामग्री:
आम- 1
ताजा दही- 1 कप
पिस्ते- 2 (पतले कटे हुए)
चीनी- 4 छोटी चम्मच
विधि:
आम की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर इसका पल्प निकाल लीजिए और गुठली हटा दीजिए। इसके बाद, आम के पल्प को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। मिक्सर जार में आम के टुकड़े, चीनी और दही डाल दीजिए और अच्छे से ब्लेन्ड कर लीजिए। इसके बाद इसमें 1 कप बर्फ के टुकड़े डाल दीजिए और फिर से एक बार अच्छी तरह से ब्लेन्ड कर लीजिए। आम की ठंडी-ठंडी लस्सी तैयार हैं। गर्मी में आम की लस्सी को कटे हुए पिस्तों से गार्निश करके इस्तेमाल कीजिए।

Ritisha Jaiswal
Next Story