- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mango Kulfi तरोताजा आम...
लाइफ स्टाइल
Mango Kulfi तरोताजा आम के स्वाद से बनी सर्दी में भी ताजगी लाने वाली मिठाई
Tara Tandi
6 May 2025 6:22 PM IST

x
Mango Kulfi रेसिपी : कई लोग ऐसे होते हैं जो गर्मियों का इंतजार सिर्फ आम के लिए करते हैं। उन्हें आम खाना बेहद पसंद होता है। आम के शौकीनों को इसकी हर डिश अच्छी लगती है, फिर वो चाहे जिस रूप में मिल जाए। वैसे तो आम सीधे ही खाया जा सकता है, लेकिन इससे मिठाई, आम पना, शेक कई तरह की स्वादिष्ट चीजें तैयार की जा सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मैंगो कुल्फी की रेसिपी। यह निश्चित तौर पर सबका दिल जीत लेगी। आपने कई प्रकार की कुल्फी खाई होगी तो इस बार मैंगो कुल्फी भी ट्राई करके देखिए। किसी खास अवसर पर इस डिश के साथ घर आने वाले मेहमानों को भी खुश किया जा सकता है। गर्मी में यह शरीर को तो ठंडक देगी ही, साथ ही मन भी तृप्त हो जाएगा।
सामग्री (Ingredients)
2 चम्मच मैंगो एसेंस (ऑप्शनल)
2 चम्मच इलायची पाउडर
2 चम्मच कॉर्नफ्लोर
2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
2 कप ताजी मलाई
4 मीडियम साइज के पके आम
1 किलो फुल फेट दूध
2 कप चीनी
4 चम्मच ड्राई फ्रूट्स (गार्निश के लिए)
विधि (Recipe)
- सबसे पहले 1 कप दूध में कॉर्नफ्लोर और कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब बाकी का दूध उबलने के लिए रख दें। फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर और चीनी डालकर 5 मिनट उबालें और गैस बंद कर दें।
- अब 1 कप तैयार किया हुआ कस्टर्ड कॉर्नफ्लोर वाला दूध डालकर लगातार चलाएं।
- अब दूध को ठंडा होने रख दें। फिर एक मिक्सर लें और उसमें मैंगो पल्प ग्राइंड कर लें।
- अब ऊपर से इसमें मलाई, मैंगो एसेंस और कुल्फी के लिए बना हुआ दूध डालकर दोबारा ग्राइंड करें।
- अब मिश्रण को कुल्फी मोल्ड में डालकर जमाने के लिए रख दें। कुछ घंटे ठंडा होने के बाद कुल्फी को एक प्लेट में निकाल लें।
- अब ऊपर से गार्निश किए हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।
Tagsमैंगो कुल्फी रेसिपीMango Kulfi recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





