- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mango Kheer:आम के अन्य...

x
Mango Kheer: इस लाजवाब खीर को अगले दिन सुबह तक खाया जा सकता है। हालांकि गर्मी को देखते हुए इसे ज्यादा स्टोर करने से बचें। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। आप आम के अलग-अलग व्यंजनों का मजा लेते रहते हैं। इस बार आम की खीर भी बनाकर देखें। इसे खाने के बाद विशेष अवसर के लिए इसकी डिमांड जरूर रखी जाएगी।
सामग्री (Ingredients)
आम – 3 (पके हुए मीठे आम)
दूध – 1 लीटर
खोया – 200 ग्राम
फ्रेश क्रीम – 2 टेबल स्पून
काजू – 2 टेबल स्पून
बादाम – 1 टेबल स्पून
कस्टर्ड पाउडर – 1 टेबल स्पून
चीनी – 250 ग्राम
केवड़ा जल – 4 बूंद
विधि (Recipe)
- आम को धोकर साफ कर लें। छिलके अलग कर दें और इसका पल्प निकालकर मिक्सर में ग्राइंड कर लें।
- पेस्ट बने आम को किसी बर्तन में निकाल लें। दूध उबलने के लिए चढ़ा दें। जब दूध उबल जाए, तब इसमें खोया डालें।
- अब बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर डालें और उसमें एक कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि कस्टर्ड में अच्छी तरह घुल जाए।
- इस घोल को उबलते हुए दूध में डालें और धीमी आंच कर तब तक चलाते रहें, जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए।
- अब इसमें चीनी डालें। आम का पिसा हुआ पेस्ट डालकर दूध को चलाते रहें, ताकि आम दूध के साथ अच्छी तरह से मिल जाए।
- अब गैस बंद करें और मैंगो खीर में केवड़ा जल डालें। बेहतर स्वाद पाने के लिए इस खीर में पके हुए आम के बारीक कटे टुकड़े मिला दें।
- अब खीर को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और 2 से 3 घंटे के बाद खीर को ठंडा-ठंडा सर्व करें।
TagsMango KheerआमMango KheerMangoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





