लाइफ स्टाइल

रसीले आमों से बनाए मैंगो कस्टर्ड, पेट भर जाएगा मन नहीं

Kajal Dubey
18 Aug 2023 5:27 PM GMT
रसीले आमों से बनाए मैंगो कस्टर्ड, पेट भर जाएगा मन नहीं
x
इन दिनों में सभी को ठंडे आहार और पेय पदार्थ की चाहत उठती हैं। ऐसे में कई लोग आइसक्रीम तो कई फ्रूट क्रीम खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए रसीले आमों से बना मैंगो कस्टर्ड बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसके बेहतरीन स्वाद के आगे आप आइसक्रीम को भी भूल जाएंगे। इसे खाने से आपका पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
3/4 कप (150 ग्राम) - चीनी
1/4 कप से थोड़ा सा अधिक - वनीला कस्टर्ड
1 लीटर (फुल क्रीम) - दूध
400 ग्राम - आम (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
बनाने की विधि
कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक बर्तन में दूध रखें और इसे उबलने दें, लगभग 3/4 कप ठंडा दूध अलग से रख लें। अब इस ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक घोलिए जब तक कि कस्टर्ड की गुठलियां पूरी तरह से खत्म न हो जाएं। दूध में उबाल आने के 4-5 मिनट बाद तक दूध को उबलने दें। दूध में कस्टर्ड घोल डालते जाइए और दूध को बड़े चम्मच से चलाते जाएं। इस तरह से सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।
इसमें चीनी भी मिला दें। कस्टर्ड को दूध के साथ लगातार चलाते हुये, लगभग 10 मिनट तक गाढ़ा होने तक पका लें। इसके बाद आंच बंद कर दें। कस्टर्ड ठंडा होने के बाद इसमें आम के टुकड़े डालकर मिला लें। तैयार मैंगो कस्टर्ड को 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दें। लीजिए ठंडा और स्वादिष्ट मैंगो कस्टर्ड तैयार है।
Next Story