लाइफ स्टाइल

48 साल की उम्र में भी ग्लो करती है मलाइका अरोड़ा की स्किन, इन 3 घरेलू नुस्खों का करती हैं इस्तेमाल

SANTOSI TANDI
16 Aug 2023 7:58 AM GMT
48 साल की उम्र में भी ग्लो करती है मलाइका अरोड़ा की स्किन, इन 3 घरेलू नुस्खों का करती हैं इस्तेमाल
x
इन 3 घरेलू नुस्खों का करती हैं इस्तेमाल
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बीटाउन की सबसे ग्लैमरस और स्टाइलिश बालाओं में से एक हैं। अपनी फिटनेस पर मलाइका अरोड़ा काफी मेहनत करती है। 48 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा की त्वचा ग्लो करती रहती है। त्वचा पर ग्लो बरक़रार रखने के लिए मलाइका अरोड़ा पार्लर में हजारों रूपये फूंकने से ज्यादा घरेलू नुस्खों पर ट्रस्ट करती हैं। ये वो नुस्खें हैं, जिन्हें वह काफी सालों से लगातार ट्राई कर रही हैं और इसका असर भी उन्हें होता नजर आया है। इन्ही घरेलू नुस्खों में से कुछ हम आपके लिए लेकर आए है। जिनको आप अपने डेली ब्यूटी केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। तो चलिए जानते है इनके बारे में...
स्क्रब
डेड स्किन रीमूव करने के लिए मलाइका अरोड़ा स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं, जिसे वह खुद घर पर तैयार करती हैं। स्क्रब तैयार करने के लिए मलाइका अरोड़ा सबसे पहले कॉफी पाउडर लेती हैं, उसमें ब्राउन शुगर और फिर तेल मिलाती हैं। मलाइका ने बताया कि वह अक्सर वे स्क्रब में नारियल का या फिर बादाम का तेल इस मिक्स करती हैं। साथ ही उन्होंने अपने फॉलोअर्स को सुझाव दिया था कि अगर ब्राउन शुगर न भी मिले तो किचन में मौजूद सफेद चीनी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस घरेलू स्क्रब को स्किन पर सर्क्युलर मोशन में रब करना है और फिर पानी से वॉश कर लेना है। इसे न सिर्फ चेहरे पर बल्कि पूरी बॉडी पर यूज किया जा सकता है।
मलाइका भी स्किन से जुड़ी समस्याओं से जूझतीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें भी एक्ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस स्किन प्रॉब्लम को कंट्रोल करने के लिए वह दालचीनी से बने फेसपैक का इस्तेमाल करती है। इस फेसपैक को बनाने के लिए वह दालचीनी पाउडर, एक टीस्पून शहद और एक टीस्पून नींबू का रस मिलाकर फेसपैक बनाती हैं। इसे अदाकारा करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखती है और हफ्ते में पैक को दो-तीन बार लगाती हैं।
एलोवेरा जेल
मलाइका एलोवेरा जेल का भरपूर इस्तेमाल करती हैं, जिस वजह से उन्होंने घर पर ही इसके प्लांट्स भी लगा रखे हैं। उन्होंने बताया कि बस एक एलोवेरा का एक पीस लीजिए, इसे काटिए और जेल निकाल लीजिए। इसे चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ये फेस को दिनभर फ्रेश और स्मूद बनाए रखेगा।
जरुरी बात
वैसे अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए मलाइका डायट और एक्सरसाइज का भी ख्याल रखती हैं। इसके साथ ही वह स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना कभी नहीं नहीं भूलती। वह चेहरे पर चाहे जो भी पैक लगाएं या उसे स्क्रब करें, इसे साफ करने के बाद वह स्किन पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरुर करती है।
मलाइका अरोड़ा अपने बालों को मजबूत और शाइनी बनाए रखने के लिए खास तेल से मालिश करती हैं। उन्होंने बताया कि वह हर सप्ताह तीन तरह के ऑइल्स मिलाकर स्कैल्प पर लगाती हैं। इसमें वह कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑइल, ऑलिव ऑइल और कैस्टर ऑइल को बराबर के पोर्शन में मिलाती हैं। इन्हें मिक्स करने के बाद वह मेथी दाना और कढ़ी पत्ता डालती हैं। कुछ दिन वह तेल को ऐसे ही रहने देती हैं ताकि सारे पोषक तत्व आपस में मिक्स हो जाएं। मलाइका ने बताया कि इस तेल को तैयार करके लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इस तेल को इस्तेमाल करने से पहले हल्का गरम कर लेना चाहिए। तेल को स्कैल्प पर सर्क्युलर मोशन में मसाज करनी चाहिए।
मलाइका अपने बालों में इस तेल को 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक लगे रहने देती हैं और उसके बाद वह अच्छे से हेयर वॉश करती हैं। मलाइका ने दावा किया कि इस तेल को अगर हर हफ्ते एक बार लगाया जाए, तो ये बालों को मोटा करने के साथ ही उन्हें और खूबसूरत बना देता है। अदाकारा ने बताया कि मेथी दाने में हाई प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड एसिड होता है, जो बालों के लिए अच्छे होते हैं। वहीं कढ़ी पत्ते में मौजूद बीटा कैरोटीन और हाई प्रोटीन बालों को झड़ना कम कर उनकी ग्रोथ बढ़ाते हैं।
Next Story