- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मखाना खिचड़ी :पोषक...

x
मखाना खिचड़ी :आप अगर कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो यह शानदार विकल्प है। फाइबर से भरपूर यह डिश पाचन के लिहाज से भी काफी अच्छी होती है।
सामग्री (Ingredients)
मखाना – 2 कटोरी
आलू – 1
हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
देसी घी – 1/2 टी स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले आलू, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक-बारीक काट लें।
- अब मखाना लें और उनके भी छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- इसके बाद प्रेशर कुकर में आधा चम्मच देसी घी डाल दें और उसे तेज आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब घी पिघल जाए तो गैस की फ्लेम मीडियम करें। इसके बाद इसमें बारीक कटे आलू, हरी मिर्च डालकर कुछ देर तक पकाएं।
- अब प्रेशर कुकर में मखाना डालकर मिक्स करें। इसमें काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें।
- फिर कुकर में आधा कप पानी डालकर ढक्कन लगाएं और 4-5 सीटियां आने तक इसे पकाएं।
- अब गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर रिलीज होने का इंतजार करें।
- इसके बाद ढक्कन खोलें और मखाना खिचड़ी को एक बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद खिचड़ी पर नींबू रस निचोड़ें और हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
- मखाना खिचड़ी को प्रेशर कुकर के बजाय कड़ाही में भी बनाया जा सकता है।
Tagsमखाना खिचड़ीपोषकतत्वोंभरपूरMakhana Khichdifull of nutrientsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





