लाइफ स्टाइल

Makhana Chaat: हल्का नाश्ता करना चाहते हैं,तो ट्राई करें मखाना चाट

Bharti Sahu 2
16 Sept 2024 10:09 AM IST
Makhana Chaat:  हल्का नाश्ता करना चाहते हैं,तो  ट्राई करें मखाना चाट
x
Makhana Chaat: मखाना चाट की रेसिपी (Makhana Chat Ki Recipe) बेहद आसान है और इसे बनाने के लिए कोई झनझट भी नहीं है। आइए आपको मखाना चाट रेसिपी के बारे में विस्तार से बताते हैं।
सामग्री
खाना (1 कप)
दही (1 कप)
आलू उबला (1)
खीरा (1/2)
टमाटर (1)
नींबू रस (1 टी स्पून)
हरा धनिया कटा (1 टेबलस्पून)
इमली की चटनी (2 टी स्पून)
काली मिर्च पिसी (1/4 टी स्पून)
स्वादानुसार नमक
विधि
सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाई को गर्म कर लें।
अब इसमें मखानों को डालकर
करीब 5
मिनट तक रोस्ट करें।
इसके बाद मखाने को एक प्लेट में निकाल लें और गैस ऑफ कर दें।
दूसरी तरफ एक बाउल में उबले हुए आलू को टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद हरा धनिया, टमाटर और खीरा भी बारीक-बारीक काट लें।
अब एक कटोरी में दही को अच्छे से फेंटकर गाढ़ा कर लें।
जरूरत होने पर थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं।
अब एक बाउल में ठंडे हुए चुके रोस्ट मखानों को डालें।
इसमें कटी हुई धनिया, टमाटर, आलू और काली मिर्च पाउडर का डालकर मिक्स करें।
इसमें इमली की चटनी और स्वादानुसार नमक डालने के साथ दही डालकर मिक्स करें।
आखिर में चाट का स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस और अनार दानें भी डाल सकते हैं।
आप चाहें तो हरी धनिया की चटनी भी मिक्स कर सकते हैं।
इस तरह से मिनटों में मखाना चाट रेसिपी तैयार हो जाएगी।
Next Story