- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मखाना भेल बनाएगी...
लाइफ स्टाइल
मखाना भेल बनाएगी स्वादिष्ट और सेहतमंद स्नैक्स, रेसिपी
Kajal Dubey
8 March 2024 12:21 PM IST

x
नई दिल्ली: अक्सर शाम को डिनर से कुछ देर पहले हल्की-हल्की भूख लगने लगती है और अगर इस दौरान कोई भारी चीज खा लेता है तो डिनर के दौरान भूख नहीं लगती है. ऐसे में अगर आप कुछ हल्का खाने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए मखाना भेल बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. आपने मुरमुरे से बनी भेल का स्वाद तो कई बार खाया होगा लेकिन नाश्ते के तौर पर मखाना भेल एक बेहतरीन विकल्प है. मखाना पचने में बहुत आसान होता है. इससे मखाना भेल स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स बन जाता है. जानिए इसकी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
मखाना- 2 कप
मूंगफली - 1/2 कप
प्याज बारीक कटा - 1/2 कप
गाजर बारीक कटी - 1/2 कप
चुकंदर बारीक कटा हुआ - 1/2 कप
टमाटर बारीक कटे हुए - 1/2 कप
हरी मिर्च कटी हुई - 2
हरा धनिया कटा हुआ - 1/4 कप
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
चाट मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
देसी घी - 3-4 चम्मच
हरी चटनी - आवश्यकतानुसार
इमली की चटनी - आवश्यकतानुसार
सेव - 1/2 छोटी चम्मच 4 कप
नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि:
मखाना भेल बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर एक पैन चढ़ाएं और उसमें देसी घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें. - जब पैन में घी पिघल जाए तो इसमें मूंगफली डालें और कुछ मिनट तक भून लें. जब दाने अच्छे से भून जाएं तो इन्हें एक बाउल में निकाल कर अलग रख लें. - अब पैन के घी में मखाने डालकर 5-6 मिनट तक अच्छे से भून लें. - लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें और चलाते हुए भूनें. जब मखाने अच्छे से भून जाएं तो इन्हें एक बाउल में निकाल लीजिए.
- अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें भुनी हुई मूंगफली और मखाना डालकर अच्छी तरह मिला लें. - इससे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, चुकंदर और गाजर को बारीक टुकड़ों में काट लीजिए. इन्हें एक मिक्सिंग बाउल में डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें चाट मसाला, हरी तीखी चटनी, मीठी इमली की चटनी, बारीक कटा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये. - अब मखाना भेल को एक प्लेट में निकाल लें और ऊपर से सेव और हरी धनिया पत्ती डालकर सर्व करें.
Tagsmakhana bhel recipereciperecipe in hindispecial recipeमखाना भेल रेसिपीरेसिपीरेसिपी इन हिंदीस्पेशल रेसिपीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





