लाइफ स्टाइल

बनारसी टमाटर चाट से बनाए अपना संडे स्पेशल

Kajal Dubey
19 Aug 2023 10:57 PM IST
बनारसी टमाटर चाट से बनाए अपना संडे स्पेशल
x
संडे आ चुका हैं और सभी इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए अपने घर पर कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए बनारसी टमाटर चाट बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो अपने लजीज स्वाद से सभी को पसंद आती हैं। तो आइये जानते हैं स्वादिष्ट और लाजवाब स्वाद वाली इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- चार कटे हुए टमाटर
- 1/2 कप उबला हुआ सफेद मटर
- एक उबला हुआ आलू, एक कटी हुई प्याज
- एक चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
- तीन से चार बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- एक चम्मच नींबू का रस
- एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर |
- 1/2 चम्मच काला नमक, एक चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- एक चम्मच स्वादानुसार इमली की चटनी
- 1/2चम्मच (स्वादानुसार) धनिया चटनी
- नमक स्वादानुसार
- तीन या चार चम्मच तेल या देसी घी
बनाने की विधि
कड़ाही में तीन बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमे अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर प्याज के गुलाबी होने तक भुनें, अब इसमे टमाटर और 1/2 छोटा चम्मच नमक मिलाकर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर गरम मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डालकर इसे चलाते हुए दो से तीन मिनट तक मध्यम आंच पर भुनें।
अब आलू मिलाएंगे और दो मिनट तक भुनें, इसके बाद इसमें उबला मटर, आधा कप पानी मिलाएंगे और इसे धीमी आंच पर दो मिनट तक पकाएं।इसके बाद इसमें हरी चटनी, खट्टी मीठी चटनी, हरा धनिया और स्वादानुसार काला नमक डालकर मिलाएंगे और फिर गैस बंद कर दें। अब तैयार सामग्री को कुल्हड़ में या प्लेट में डालें फिर उसके ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज, मिर्च और हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें।
Next Story