- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Moong Dal Payasam...
लाइफ स्टाइल
Moong Dal Payasam स्पेशल मिठाई के साथ मूड को बना लें अच्छा
Tara Tandi
26 March 2025 7:39 PM IST

x
Moong Dal Payasam रेसिपी : मूंग दाल अपने लाजवाब टेस्ट के लिए जानी जाती है। साथ ही इसे पचाना भी आसान होता है। छोटे बच्चों को इसकी खिचड़ी खिलाई जाती है। पौष्टिक गुणों से भरपूर इस दाल का हलवा भी लोगों को खूब पसंद आता है। आज हम आपको मूंग दाल पायसम की रेसिपी बताने जा रहे हैं। खास बात ये है इस दक्षिण भारतीय व्यंजन का मजा हर मौसम में लिया जा सकता है। इसे परुप्पु पायसम के नाम से भी जाना जाता है। अगर आपको कुछ मीठा खाने की इच्छा कर रही है तो इस पर भरोसा जताया जा सकता है। इसे आम दिनों के साथ खास अवसर पर भी बना सकते हैं। हमारे द्वारा बताई गई विधि का पालन कर आप इसे आसानी से बना पाएंगे।
सामग्री (Ingredients)
मूंग दाल – ½
कटोरी घी – 4 टेबल स्पून
काजू – 1 टेबल स्पून (टुकड़ों में कटे हुए)
किशमिश – 1 टेबल स्पून
छुहारे – 1 टेबल स्पून
नारियल – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
नारियल का दूध – 200 एमएल
गुड़ – 100 ग्राम
विधि (Recipe)
- सबसे पहले मूंग दाल को ड्राई करें। इसे तब तक भूनें जब तक इसका रंग हल्का लाल न हो जाए और इससे खुशबू न आने लगे।
- जब दाल भुन जाए, तब इसमें 3 कप पानी डालकर 2 सीटी आने तक दाल को कुकर में उबाल लें।
- एक पैन में घी गरम करें और इसमें काजू, छुहारे, किशमिश और बारीक कटे नारियल को धीमी आंच पर बारी-बारी से भुनकर निकाल लें।
- एक बर्तन में 2 कप पानी गरम करें और इसमें गुड़ के ढेले डालें। इसे लगातार चलाते रहें, ताकि गुड़ पैन से चिपके नहीं।
- जब गुड़ के ढेले पानी में अच्छी तरह घुल जाएं, तब इसे छानकर एक बर्तन में रख लें। एक अलग पैन में मूंग दाल डालें और इसमें गुड़ का पानी मिलाएं।
- जब दाल अच्छी तरह घुल जाए और इसमें उबाल आने लगे तब इसमें नारियल का दूध मिलाएं।
- ध्यान रहे कि दूध डालने के बाद पायसम में उबाल न आने दें। गैस बंद कर दें।
- इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर पायसम को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
Tagsमूंग दाल पायसमरेसिपीMoong dal payasamrecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





