- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कश्मीरी दम आलू से...

x
लाइफ स्टाइल : आलू एक आम सब्जी है जो आमतौर पर घर में बनाई जाती है. लेकिन इस आलू को अलग अंदाज में बनाकर इसे खास बनाया जा सकता है. आज इस कड़ी में हम आपके लिए कश्मीरी दम आलू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं जो इसे एक अलग अंदाज में पेश करती है और बेहतरीन स्वाद देती है। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
उबले आलू - 11 (300 ग्राम)
टमाटर - 4 (250 ग्राम)
हरी मिर्च - 1
अदरक - ½ इंच का टुकड़ा
काजू - 8 से 10
धनिया - बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
तेल - 3 बड़े चम्मच
जीरा - ¼ छोटा चम्मच
हींग - ½ चुटकी
दालचीनी - 1
बड़ी इलायची- 1
लौंग - 2
काली मिर्च - 4-5
हल्दी पाउडर - ¼ छोटा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - ¼ छोटा चम्मच
कसूरी मेथी - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि:
कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए छोटे-छोटे आलू उबाल लें. आलू को ज्यादा न उबालें. कुकर में एक सीटी आने पर गैस बंद कर दीजिए और आलू निकाल लीजिए. उबले हुए आलू को छील लीजिये. - छिले हुए आलू को तोड़ लीजिये ताकि मसाला आलू के अन्दर अच्छे से घुस जाये. आलू में ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ¼ छोटी चम्मच से कम लाल मिर्च पाउडर और ¼ छोटी चम्मच नमक डाल कर मिला दीजिये. इसके बाद टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और काजू का पेस्ट बना लीजिए. - आलू तलने के लिए पैन को गैस पर रखें और इसमें 2 से 3 चम्मच तेल डालकर गर्म करें.
- तेल गर्म होने पर इसमें आलू डालें और चारों तरफ से ब्राउन होने तक तल लें. जब आलू अच्छे भूरे कुरकुरे रंग के हो जाएं तो इन्हें एक बाउल में निकाल लीजिए. - अब पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें. गरम तेल में जीरा, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च और बड़ी इलायची के दाने डालकर हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें हींग, ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और 1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी डालकर हल्का सा भून लीजिए. अब इस मसाले में टमाटर काजू का पेस्ट मिला दीजिये. साथ ही कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे.
मसाले में 1 कप पानी डाल कर मिला दीजिये. अगर ग्रेवी गाढ़ी लगे तो आप इसमें ½ कप पानी मिला सकते हैं. ग्रेवी में गरम मसाला, नमक और थोड़ा सा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये. ग्रेवी में भुने आलू डालकर मिला दीजिये. - सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट तक पकने दीजिए. दम आलू तैयार है. हरे धनिये से सजाइये. इन स्वादिष्ट दम आलू को चपाती, पराठा, नान या चावल के साथ खाइये और इसके स्वाद का लुत्फ उठाइये.
Tagskashmiri dum aloo recipereciperecipe in hindispecial recipeकश्मीरी दम आलू रेसिपीरेसिपीरेसिपी इन हिंदीस्पेशल रेसिपीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





