लाइफ स्टाइल

बनाये लाजवाब पनीर दम, जानिए पूरी रेसेपी

Teja
4 Nov 2021 11:44 PM IST
बनाये लाजवाब पनीर दम, जानिए पूरी रेसेपी
x

फाइल फोटो 

जाने पूरी रेसेपी

जनता से रिस्ता वेबडेसक | पनीर एक ऐसा फूड है इसके साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स किए जाते हैं। वेजिटेरियन लोगों की दावत का यह बेस्ट ऑप्शन है। दिवाली पर इस बार नॉर्मल तरीके से मटर पनीर बनाने के बजाय इस बार ट्राई करें दम पनीर। यह डिश चावल, पूड़ी, नान, मिस्सी रोटी या सादा आटे की रोटी के साथ भी लाजवाब लगती है। इसका टेक्सचर काफी रिच होता है। इसका टेस्ट आपको मुगलई कुजीन्स की याद दिलाएगा।

पनीर दम बनाने के लिए आपको चाहिए

पनीर, प्याज कटा हुआ, अदरक-लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट, तेल, खड़े मसाले (1 दाल चीनी का टुकड़, चार लौंग, 6 हरी इलायची, गरम मसाला या पनीर मसाला, दही, धनिया पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, घी, कसूरी मेथी, काली मिर्च पाउडर, मलाई या क्रीम, लाल मिर्च, नमक, धनिया की पत्ती, फॉइल पेपर।

विधि

सबसे पहले एक पैन में तेल लेकर प्याज को फ्राई कर लें। अब इस प्याज को पीस लें। पैन में घी डालकर खड़े मसाले डालें, तेज पत्ता डालें। मसाले थोड़े भुन जाएं तो प्याज का पेस्ट डाल लें। प्याज को चलाते रहे हैं और इसमें अदरक-लहसुन, मिर्च का पेस्ट डाल लें। आंच मीडियम रखें। पेस्ट भुनने लगे तो जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला डालें। इन सबको अच्छी तरह चलाते रहें। ऊपर से काली मिर्च का पाउडर डालें। अब मसाले में पनीर डाल लें। ऊपर से क्रीम डालकर 1 मिनट चलाएं फिर ग्रेवी के लिए पानी डाल लें। अब पैन पर फॉइल पेपर चढ़ाएं और ऊपर से ढक्कन लगा दें। धीमी आंच पर पकने दें। अब ढक्कन हटाकर इस में थोड़ी सी कसूरी मेथी, पिसी हरी इलायची और धनिया डाल दें। आपकी डिश तैयार है।

Next Story