- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- व्रत में बनाकर खाएं...
लाइफ स्टाइल
व्रत में बनाकर खाएं सिंघाड़े का शीरा, जानें विधि
Ritisha Jaiswal
22 Sept 2022 10:07 PM IST

x
शारदीय नवरात्रि शुरु होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरुपों को पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों का उपवास भी करते हैं।
शारदीय नवरात्रि शुरु होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरुपों को पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों का उपवास भी करते हैं। अगर आप भी मां दुर्गा के लिए व्रत रख रहे हैं तो यह स्वादिष्ट रेसिपी बनाकर खा सकते हैं। खुद को सारा दिन एनर्जेटिक रखने के लिए आप सिंघाड़े का शीरा बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...
सामग्री
सिंघाड़े का आटा - 2 कप
देसी घी - 4 चम्मच
चीनी - 4 कप
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
बादाम - 1 कप
पिस्ता - 1 कप
पानी - 2 कप
बनाने की विधि
1. सबसे पहले आप एक बर्तन में घी डालकर गर्म कर लें।
2. जैसे घी गर्म हो जाए तो उसमें सिंघाड़े का आटा डालकर अच्छे से भून लें।
3. आटे को 5-6 मिनट तक भूनते रहें। जब उसका रंग ब्राउन हो जाए तो उसमें पानी डाल दें।
4. पानी डालने के बाद मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें और धीमी आंच पर पकाएं।
5. बीच-बीच में आटे को हिलाते जरुर रहें। आटे को तबतक हिलाएं जब तक पानी अच्छे से सूख न जाए।
6. इसके बाद इसमें मिश्रण में चीनी डालें और 7-8 मिनट के लिए भून लें।
7. शीरे में जैसे मीठी सी खुशबू आने लगे तो उसमें इलायची पाउडर मिला दें।
8. इसके बाद एक सर्विंग बाउल में शीरा निकाल लें।
9. आपका शीरा बनकर तैयार है। बादाम और पिस्ता के साथ गर्निश करके सर्व करें।
Next Story





