लाइफ स्टाइल

धुलाई को जीवनशैली में शामिल करें और बीमारियों से दूर रहें

Teja
2 Aug 2023 6:45 PM GMT
धुलाई को जीवनशैली में शामिल करें और बीमारियों से दूर रहें
x

हेल्थ : पर्सनल हाईजीन और फैलने वाले इंफेक्शन से खुद को बचाने के लिए व सभी के स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है कि लोग हैंड वॉश के महत्व को समझे। मौसम जैसे ही बदलता है वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। तरह-तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। अगर हम हैंड वॉश की आदत अपने जीवनशैली में शामिल करते हैं, तो कई छोटी-बड़ी बीमारियों से खुद को दूर रख पाएंगे। हैंड वॉश जरूरी है, इसलिए Savlon Swasth India Mission इस संबंध में अपने कई प्रयासों से लोगों को लगातार जागरूक करता आ रहा है, खासकर बच्चों को, क्योंकि बच्चे स्वस्थ होंगे तो देश मजबूत होगा। भारत में मौसम बदलने के साथ कई तरह के वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन जन्म लेने लगते हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, गले में इंफेक्शन, टाइफाइड, दस्त आदि का खतरा बढ़ जाता है। ये इंफेक्शन सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित करते हैं और उन्हें बीमार करते हैं। इंफेक्शन तब और ज्यादा घातक हो जाते हैं जब हम स्वच्छता के नियमों का पालन नहीं करते यानी नियमित रूप से हैंड वॉश नहीं करते। खाने से पहले या टॉयलेट जाने के बाद हैंड वॉश न करने से वायरस और बैक्टीरिया के लिए शरीर में प्रवेश करना आसान हो जाता है। बच्चे बीमार न हो, उन्हें दस्त न हो, इसलिए जरूरी है कि स्कूल से ही नियमित हैंड वॉश के महत्व के बारे में बताएं। यह बच्चों को बीमारियों से दूर रखने का बहुत ही आसान तरीका है। यही नहीं, अगर बच्चे हैंड वॉश की आदत को अपनी जीवनशैली में शामिल करते हैं, तो बीमार न होने की वजह से वो रोजाना स्कूल जाएंगे, इससे उनका पूरा ध्यान स्टडी और लर्निंग पर रहेगा और वो तेजी से अपना विकास कर पाएंगे।

Next Story