लाइफ स्टाइल

डिनर पर बनाएं वेज कीमा, जाने विधि

Tara Tandi
16 March 2022 7:51 AM GMT
डिनर पर बनाएं वेज कीमा, जाने विधि
x
नॉनवेज खाने वाले अक्सर वेजिटेरियन खाने को कम पसंद करते हैं। लेकिन वेजिटेबल से बना ये वेज कीमा हर किसी को पसंद आएगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नॉनवेज खाने वाले अक्सर वेजिटेरियन खाने को कम पसंद करते हैं। लेकिन वेजिटेबल से बना ये वेज कीमा हर किसी को पसंद आएगा। अगर कुछ तीखा और मसालेदार खाने का मन है तो कीमा की ये रेसिपी लंच या डिनर में बनाकर तैयार कर सकती हैं। वैसे तो कीमा नॉनवेज ही होता है। लेकिन इस तरह से तैयार कीमा लंच से लेकर डिनर तक किसी भी समय बनाकर ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है वेज कीमा बनाने की रेसिपी।

वेज कीमा बनाने के लिए सामग्री
फूलगोभी बारीक कटी हुई, फ्रेंच बींस सौ ग्राम. दो गाजर बारीक कटी हुई, मटर उबले हुए आधा कप, प्याज बारीक कटा, मशरूम कटी हुई, बड़ी इलायची, अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, दालचीनी एक टुकड़ा, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल।
वेज कीमा बनाने की विधि
वेज कीमा बनाने के लिए किसी कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे बड़ी इलायची, दालचीनी डालें। जब इनका रंग बदल जाए तो गरम मसाला डालें। फिर इस तेल में कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब प्याज सुनहरे हो जाएं तो इसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। अच्छी तरह से सारे मसाले भुन जाए तो इसमे कटे हुए टमाटर डालकर पकाएं। साथ में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर चलाएं। इन्हें अच्छी तरह से भुनें।
जब सारे मसाले तेल छोड़ने लगे तो इसे फूलगोभी, फ्रेंच बींस, गाजर, मशरूम डाल दें। इन सारी सब्जियों को अच्छे से फ्राई करें। सभी तरह की सब्जियों को पहले से ही काटकर रखें। साथ ही मटर को भी पानी में उबालकर अलग रखें। पानी और नमक स्वादानुसार डालकर पकाएं। जब सारी सब्जियां पक जाएं तो इसमे उबले मटर के दानें डालकर ढंक दें। बस तैयार है वेजकीमा। इसे गर्मागर्म सर्व करें।
Next Story