लाइफ स्टाइल

आम के पत्तों से ऐसे बनाएं तोरण, हर कोई करेगा तारीफ

SANTOSI TANDI
3 Oct 2023 12:25 PM GMT
आम के पत्तों से ऐसे बनाएं तोरण, हर कोई करेगा तारीफ
x
तोरण, हर कोई करेगा तारीफ
आम के वृक्ष का कई तरह से महत्व होता है। आम की लकड़ियों से संविदा बनाई जाती है और वैदिक काल से इसका ही प्रयोग किया जा रहा है। वहीं, आम की लकड़ी की हवन सामग्री से वातावरण में शुद्धि आती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। आम के पत्तों से आप कैसे अलग-अलग तरह से तोरण बना सकती हैं, चलिए जानते हैं।
ऐसे बनाएं फूलों के साथ तोरण
फूलों से तोरण बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक मोटा धागा लेना होगा और इसके बाद आपको इसमें अलग-अलग पत्तों को जोड़ना होगा। इनके बीच में आप गेंदे के फूल को लगा सकती है। आप दोनों साइड को भी अलग-अलग तरह से सजा सकती हैं। यह तोरण दिखने में बेहद सुंदर लगेगा और आप इसे घर के द्वार पर लगा सकती हैं। आप अलग प्रकार के फूलों का भी यूज कर सकती हैं।
मोतियों और पत्तों का खूबसूरत तोरण
फूलों को धागे पर बांधें, जितनी भी दूरी के साथ आप चाहते हैं उतनी ही दूरी रखें। धागे के एक साइड पर फूल बांधें और फिर उसी धागे के दूसरे साइड पर दूसरे फूल बांधें। इसके बाद इसके बीच में मोतियों को पिरोए। इसके बाद जब आम के पत्तों को इसमें जोड़े तो उनके ऊपर मोतियों को भी लगाएं। आप मोतियों को चिपकाने के लिए फेविस्टिक का भी यूज कर सकती हैं। आप अपने तोरण को अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन कर सकती हैं, और उसमें अपने पसंदीदा फूलों का उपयोग करके उसकी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
साड़ी के बॉर्डर के साथ बनाएं तोरण
आप साड़ी के बॉर्डर पर भी आम के पत्तों को चिपका सकती हैं और फिर इनके ऊपर फूलों को लगा सकती हैं। इस प्रकार के तोरण को आप दरवाजों के साइड में लगा सकती हैं। यह बेहद अलग दिखते हैं और दिवाली, होली, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि पर इन्हें घर के बाहर भी लगा सकती हैं।
Next Story