लाइफ स्टाइल

बनाएं टोफू की चटपटी सब्जी, जाने रेसिपी

Bhumika Sahu
14 Oct 2021 3:43 AM GMT
बनाएं टोफू की चटपटी सब्जी, जाने रेसिपी
x
सोयाबीन पनीर को टोफू कहा जाता है। यह प्रोटीन से भरपूर होता हम अगर आपको पनीर अच्छा नहीं लगता या इससे परहेज है, तो भी टोफू को डाइट में शामिल कर सकते हैं। टोफू से सब्जी, पकौड़े, सलाद जैसी चीजें बनाई जाती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आपने पनीर की सब्जी तो कई बार खाई होगी लेकिन क्या आपने टोफू की सब्जी खाई है? अगर नहीं, तो देर किस बात की, आज बनाते हैं टोफू की सब्जी। टोफू स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। सोयाबीन पनीर को टोफू कहा जाता है। यह प्रोटीन से भरपूर होता हम अगर आपको पनीर अच्छा नहीं लगता या इससे परहेज है, तो भी टोफू को डाइट में शामिल कर सकते हैं। टोफू से सब्जी, पकौड़े, सलाद जैसी चीजें बनाई जाती हैं।

सामग्री
दो कप टोफू क्यूब्स
दो बड़े टमाटर
एक प्याज
शिमला मिर्च
स्प्रिंग अनियन
जीरा
अदरक
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
गरम मसाला
तेल
कटा हुआ धनिया
विधि :-
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, टोफू डालकर ब्राउन होने तक भूनें। कढ़ाई से निकालकर टोफू अलग रख दें।
उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डालकर जीरा, कड़ी पत्ता और अदरक डालें, इसमें कटा टमाटर, नमक, हल्दी डालें।
टमाटर को अच्छी तरह पकने दें, टमाटर जब पक जाऐं तो उसमें मिर्च और धनिया पाउडर डालें।
इसमें कटा प्याज, शिमला मिर्च डालकर पकाएं, जब मसाले पूरी तरह पक जाएं, तो उसमें टोफू डालें।
इसमें ऊपर से गरम मसाला डालें, थोड़ी देर ढककर पकाएं। लगभग दो-तीन मिनट बाद आंच से उतार लें।
उसमें कटी धनिया डालें, टोफू की स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार है।
टोफू कुकिंग टिप्स
टोफू बनाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आपको टोफू को ज्यादा देर तक पकाना नहीं चाहिए।
टोफू को सलाद में खाना सबसे अच्छा तरीका है।
टोफू की गुडनेस बढ़ाने के लिए टोफूल को ऑलिव ऑयल में पकाना चाहिए।


Next Story