लाइफ स्टाइल

26 जनवरी को नाश्ते में बनाएं 'तिरंगा इडली', जाने रेसिपी

Bhumika Sahu
25 Jan 2022 6:12 AM GMT
26 जनवरी को नाश्ते में बनाएं तिरंगा इडली, जाने रेसिपी
x
रिपब्लिग डे आते ही हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में खुद को डूबा हुआ महसूस करता है। कपड़े, मेकअप से लेकर खाना तक, हर चीज तिंरगे के रंग में रंगी हुई होती है। अगर आप भी इस दिन को खास बनाने के लिए ब्रेकफास्ट में कुछ तिरंगा ट्राई करना चाहते हैं तो बनाएं तिरंगा इडली की ये हेल्दी रेसिपी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रिपब्लिग डे आते ही हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में खुद को डूबा हुआ महसूस करता है। कपड़े, मेकअप से लेकर खाना तक, हर चीज तिंरगे के रंग में रंगी हुई होती है। अगर आप भी इस दिन को खास बनाने के लिए ब्रेकफास्ट में कुछ तिरंगा ट्राई करना चाहते हैं तो बनाएं तिरंगा इडली की ये हेल्दी रेसिपी।

तिरंगा इडली बनाने के लिए सामग्री-
-175 ग्राम इडली राइस
-75 ग्राम धुली उड़द दाल
-10 ग्राम नमक
-15 ग्राम कैरेट प्यूरी
-25 ग्राम उबली हुई पालक की प्यूरी
तिरंगा इडली बनाने की विधि-
तिरंगा इडली बनाने के लिए सबसे पहले आप दाल और चावल को 2 घंटे पहले भिगोने के बाद उसे ग्राइंडर में पीसकर उसका स्मूद पेस्ट बना लें। अब इस बैटर को ग्राइंडर से निकाल कर 12 घंटे के लिए खमीर उठाने के लिए रख दें। जब इस बैटर से खमीर उठ जाए तो बैटर को 3 भागों में बांटकर एक पार्ट में गाजर की प्यूरी और दूसरे भाग में पालक की प्यूरी डालें। इससे इडली में ऑरेंज और ग्रीन रंग आ जाएगा। अब इडली मोल्ड में पहले रेड बैटर फिर व्हाइट बैटर और फिर ग्रीन बैटर डालें। इसे लगभग 20 मिनट तक स्टीम करें। इडली बनने के बाद इसे कोकोनट चटनी या हरी धनिया की चटपटी चटनी के साथ परोसें।


Next Story