लाइफ स्टाइल

Eyebrow hair growth करने के लिए घर पर बनाएं ये सीरम

Sanjna Verma
27 Jun 2024 6:28 PM GMT
Eyebrow hair growth करने के लिए घर पर बनाएं ये सीरम
x
Eyebrow hair growth: चेहरे की खूबसूरती में आईब्रो का अपना एक अहम् रोल होता है। लेकिन ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिनकी आईब्रो हेयर ग्रोथ काफी कम होती है। ऐसे में वे अपनी आईब्रो को घना और शेप में दिखाने के लिए अक्सर आईब्रो पेंसिल का सहारा लेते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो खुद घर पर सीरम बनाकर भी आईब्रो हेयर की ग्रोथ को तेजी से बढ़ते हुए देख सकते हैं। चूंकि इन आईब्रो हेयर ग्रोथ सीरम को Natural Items
की मदद से बनाया जाता है, इसलिए ये बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ स्किन फ्रेंडली भी हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ होममेड आईब्रो सीरम के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप भी आईब्रो हेयर की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं-
जोजोबा ऑयल और टी ट्री ऑयल सीरम
आप जोजोबा ऑयल और टी ट्री ऑयल की मदद से आईब्रो सीरम बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मचNatural Items
- 1-2 बूंद टी ट्री ऑयल
इस्तेमाल का तरीका-
- एक छोटे कंटेनर में जोजोबा ऑयल और टी ट्री ऑयल को मिलाएं।
- इसे अच्छी तरह से मिलने तक हिलाएं।
- सोने से पहले इस मिश्रण को साफ मस्कारा वैंड या कॉटन स्वैब से अपनी आइब्रो पर लगाएं।
- इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें।
जैतून का तेल और शहद से बनाएं सीरम
जैतून का तेल और शहद भी एक बेहतरीन आईब्रो हेयर सीरम साबित हो सकता है। यह उसे जरूरी नरिशमेंट देता है।
आवश्यक सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
- 1 छोटा चम्मच शहद
इस्तेमाल का तरीका-
- एक छोटे कंटेनर में जैतून का तेल और शहद को अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब इस सीरम को अपनी आईब्रो पर लगाने के लिए एक साफ मस्कारा वैंड या कॉटन स्वैब का इस्तेमाल करें।
- इसे 30 मिनट से एक घंटे तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
नारियल तेल और एलोवेरा जेल सीरम
अगर आपकी Skin Sensitive है तो आप नारियल तेल और एलोवेरा जेल की मदद से आईब्रो हेयर सीरम तैयार करें।
आवश्यक सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
इस्तेमाल का तरीका-
- नारियल तेल और एलोवेरा जेल को एक छोटे कंटेनर में मिलाएं।
- अब इसे अच्छी तरह मिलने तक हिलाएं।
- सोने से पहले एक साफ Mascara Wand या कॉटन स्वैब से इस मिश्रण को अपनी आईब्रो पर लगाएं।
- इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें।
Next Story