लाइफ स्टाइल

घर पर ही बनाए यह नाईट क्रीम, पाएंगी खूबसूरत त्वचा का निखार

Kajal Dubey
14 Aug 2023 7:29 PM IST
घर पर ही बनाए यह नाईट क्रीम, पाएंगी खूबसूरत त्वचा का निखार
x
हर लड़की की ख्वाहिश होती हैं कि जब भी वह रात को सोकर सुबह उठे तो उसकी त्वचा किसी पारी जैसी हो जाए और वह पूरे संसार में सबसे खूबसूरत लगे। अब जरा सोचिए कि आपका यह सपना सच हो जाए तो। जी हां, आज हम आपके लिए एक ऐसी नाईट क्रीम बनाने की जानकारी लेकर आए हैं जो आपकी त्वचा को रंगत देते हुए खूबसूरती प्रदान करती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे बनाई जाए यह क्रीम।
इस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले आपको सेब की जरूरत होगी। इसमें विटामिन ए, बी और सी के अलावा बेटा कैरोटीन, मैलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में मददगार होते हैं।
नाइट क्रीम बनाने की विधि
- नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले सेब को दो भाग में काट लें।
- अब इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर इसे मिक्सर में ग्राइंड कर लें।
- आप चाहे तो इसमें बादाम तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- मिक्सर से तैयार हुए मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और पकाएं।
- अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा हो जाने के बाद इस मिश्रण में 2 चम्मच गुलाब जल डालें और अच्छे से मिला लें।
- आपकी नाइट क्रीम बनकर तैयार है। रोजाना रात को इसे दो मिनट मसाज करते हुए लगाएं और अच्छी नींद लें।
Next Story