लाइफ स्टाइल

एलोवेरा की मदद से घर पर बनाए ये नाईट क्रीम, रोज लगाए दमकेगा चेहरा

Kajal Dubey
24 Aug 2023 1:22 PM GMT
एलोवेरा की मदद से घर पर बनाए ये नाईट क्रीम, रोज लगाए दमकेगा चेहरा
x
हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन खूबसूरत दिखे जिसके लिए वो काफी पैसे भी खर्च करती है। आज कल मार्केट में बेहतर स्किन के लिए कई तरह की क्रीम उपलब्ध है, जिसमें आपने एलोवेरा मिला देखा होगा क्योंकि वो स्किन के लिए काफी लाभ कारी होता है। यह स्किन के दाग धब्बे मिटाने के साथ स्किन को भी टाइट करता है। वहीं एलोवेरा को अगर रात को सोने से पहले लगाया जाए तो स्किन की काफी परेशानी दूर होती हैं। मार्केट के प्रॉडेक्टस में केमिकल होने की वजह से साइड इफेक्ट होने का भी डर बना रहता है। ऐसे में आप चाहें तो एलोवेरा की मदद से घर पर ही नाइट क्रीम बना सकती हैं। इसिलिए हम आपको आज घर पर ही एलोवेरा जेल से नाइट क्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो सच में काफी इफेक्टिव है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
क्रीम बनाने की सामग्री
एलोवेरा जेल - 2 बड़े चम्मच
लैवेंडर ऑयल - 1 चम्मच
प्राइमरोज ऑयल - 1 चम्मच
क्रीम बनाने की विधी
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में एलोवेरा जेल निकाल लें।
- इसके बाद इसमें लैवेंडर ऑयल मिलाएं। - अब इसमें प्राइमरोज ऑयल का एक चम्मच डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद इसे अपनी स्किन पर लगाएं।
- इसे आप एक शीशी में स्टोर करके रख लें और रोज सोने से पहले सोने से पहले स्किन पर लगाएं।
Next Story