लाइफ स्टाइल

प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं ये

Om Prakash
27 Feb 2024 5:45 PM GMT
प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं ये
x
मार्केट से पानी, कोल्ड-ड्रिंक्स इत्यादि चीजें खरीदने पर उसकी प्लास्टिंग की बोतलों को हम इस्तेमाल करने के बाद फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बोतलों के इस्तेमाल से आप कई तरह की डेकोरेटिव चीजें तैयार कर सकते हैं। जी हां, इससे आपके घर की खूबसूरती भी बढ़ेगी। साथ ही आप अपने आसपास के वातावरण को सुरक्षित भी रख सकते हैं। आइए जानते हैं कबाड़ में पड़े प्लास्टिक की बोतलों को किस तरह करें इस्तेमाल?
प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं फ्लावर पॉट घर पर पड़े बेकार के प्लास्टिक बोतल के इस्तेमाल से आप फ्लावर पॉट बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बोतल को अच्छे से साफ करके इसपर लगे टैग को हटा लें। अब इसमें अपने पसंद के हिसाब से पेपर या फिर रिबन लगाएं। रिबन लगाने के लिए आप ग्लू की मदद ले सकते हैं। इसके बाद इसमें अपने पसंदीदा प्लास्टिक के फूल या फिर फ्रेश फूल को डालकर घर के सेंटल टेबल पर रखें। इससे फ्री में आपको एक अच्छा सा फ्लावर पॉट मिल जाएगा।
प्लास्टिक बोतल से बनाएं हैंगिंग लैम्प प्लास्टिक बोतल के प्रयोग से आप हैंगिग लैम्प बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बोतल को अच्छी तरह से साफ र लें। अब इस बोतल पर स्प्रे पेंट की मदद से इसपर कलर करें। अब एक कलरफुल पेपर लें और फिर इसपर लैंप की तरह कवर लगाएं। इसके बाद इसे ऊपर सेट करें। इसके अलावा आप इसमें लाइट होल्डर लगा सकते हैं। इससे आपके घर का लुक काफी अच्छा नजर आएगा।
स्टोरेज कंटेनर घर पर पड़े बेकार से बोतल का प्रयोग आप स्टोरेज कंटेनर की तरह प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए छोटे-छोटे बिखरे पड़े प्लास्टिक के बोतल लें। अब इसे अच्छे से साफ कर लें। अब आप इन बोतल में अपनी पसंद की पेंडिंग करें। अब इसे टेबल पर रखें और इसमें अपने पेन, पेंसिल, पिन जैसी चीजों को स्टोर करें। घर पर पड़े बेकार से प्लास्टिक के बोतल का प्रयोग करके आप इन चीजों को तैयार कर सकते हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो, इसी तरह के आइडियाज के लिए हमारे साइट पर विजिट करें।
Next Story