लाइफ स्टाइल

सिर्फ दो इंग्रीडिएंट्स की मदद से बनाएं ये फेस मास्क

SANTOSI TANDI
10 Jun 2023 8:05 AM GMT
सिर्फ दो इंग्रीडिएंट्स की मदद से बनाएं ये फेस मास्क
x
सिर्फ दो इंग्रीडिएंट्स
होममेड फेस मास्क स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते हैं। इनके स्किन पर दुष्प्रभाव नहीं होते हैं और आप अपनी स्किन की जरूरत के अनुसार इन्हें आसानी से तैयार किया जा सकता है।
पॉकेट फ्रेंडली होने के कारण अमूमन इनका इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन बहुत सी महिलाएं होममेड फेस मास्क बनाने से इसलिए भी बचती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके लिए उनहें बहुत अधिक इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होगी। ऐसे में होममेड फेस मास्क बनाना एक झंझट भरा काम हो सकता है।
हालांकि, यह सच नहीं है। अगर आप चाहें तो बेहद आसानी से घर पर ही महज दो इंग्रीडिएंट की मदद से फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। इस तरह फेस मास्क बनाना बेहद ही आसान व सुविधाजनक हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दो इंग्रीडिएंट की मदद से बनने वाले कुछ फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं-
कॉफी और नारियल तेल से बनाएं मास्क
कॉफी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कोलेजन को बूस्ट अप करने में मदद करते हैं, जिससे आपकी स्किन अधिक स्मूथ बनती है। कॉफी के साथ नारियल तेल को मिक्स करके एक बेहतरीन फेस मास्क तैयार किया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री-
दो चम्मच कॉफी ग्राउंड
एक चम्मच नारियल तेल
इसे जरूर पढ़ें: त्वचा दिखेगी जवां, करें इन फेस पैक का इस्तेमाल
इस्तेमाल करने का तरीका-
इस फेस मास्क को बनाने के लिए नारियल के तेल को हल्का गरम करें।
अब इसमें कॉफी ग्राउंड को मिक्स करें।
अब आप अपने फेस को क्लीन करके इस मिश्रण को लगाएं और धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
धोने से पहले 5-10 मिनट के लिए इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
ग्रीन टी और आलू का रस का मास्क
ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण होते हैं और यह आपकी स्किन को यंगर बनाने में मदद कर सकती है। इसके साथ आलू का रस मिक्स करें और अनइवन स्किन टोन व पिगमेंटेशन को दूर करें।
आवश्यक सामग्री-
एक ग्रीन टी बैग
दो चम्मच आलू का रस
इस्तेमाल का तरीका-
इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी उबालें और एक ग्रीन टी बैग में डालें।
इसे 10 मिनट के लिए भीगने दें।
अब दो बड़े चम्मच ग्रीन टी (ग्रीन टी फेस पैक्स) लें और उसमें आलू का रस मिलाएं।
आप एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और रात भर ऐसे ही छोड़ दें।
अगली सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
दूध और टमाटर से बनाएं मास्क
दूध आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाता है, वहीं टमाटर आपकी स्किन की रंगत को निखारता है। ऐसे में इनकी मदद से आप फेस मास्क बनाकर अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
एक छोटा टमाटर
दो बड़े चम्मच कच्चा दूध
इस्तेमाल का तरीका-
सबसे पहले आप टमाटर को आधा काट लें।
अब टमाटर का एक टुकड़ा लें और उसे दूध में डुबा दें।
इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने दें।
इसी तरह आप दो से तीन बार अपनी स्किन पर टमाटर (चेहरे को टमाटर से इस तरह करें साफ)व दूध लगाएं।
रात भर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और अगली सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story