लाइफ स्टाइल

सुबह के समय बनाये ये आसान नास्ता

Apurva Srivastav
29 March 2023 11:01 AM GMT
सुबह के समय बनाये ये आसान नास्ता
x
सुबह सुबह अगर आप ये सोच रहे है की आप क्या नाश्ता बनाये तो इस बार बनाये पराठा अगर आपको पराठा खाना पसंद है और अगर आप सभी तरह के पराठे खाकर बोर हो गए है तो इस बार बनाइये मसाला पराठा। जो की बेहद ही खाने में टेस्टी लगेगी। तो चलिए बनाते है मसाला पराठा।ये है इसकी पूरी विधि।
:मसाला पराठा बनाने के लिए सामग्री-
आटा – 1 कप
बेसन – 1 कप
जीरा – 1/2 टी स्पून
अजवाइन – 1 टी स्पून
अदरक पेस्ट – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
कसूरी मेथी – 1 टेबलस्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
Morning Breakfast Recipe:विधि- मसाला पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक थाली या बड़ी मिक्सिंग बाउल में आटा और बेसन छानकर डाल दें। इनको अच्छे से मिला लें। इसके बाद आटा-बेसन के मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, जीरा, अजवाइन, हींग, कसूरी मेथी, बारीक कटा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को ठीक से मिक्स कर दें। पराठे खस्ता बनाने के लिए इसमें एक चम्मच तेल डालकर मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पराठे का आटा गूंद लें और फिर ढककर आधा घंटे के लिए रख दें। फिर अच्छे से लोई बना ले।
Morning Breakfast Recipe:अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर उसे गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तक तवा गर्म हो रहा है तब तक एक लोई लेकर गोल या तिकोना पराठा बेल लें। अब तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें। इसके बाद पराठा इस पर डालकर सेकें। अब लगभग 1 मिनट तक सेकने के बाद पराठे को पलट दें और दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें। पराठे को दोनों ओर से अच्छी तरह से तब तक सेकें जब तक कि इसका सुनहरा रंग न हो जाए। इसके बाद पराठे को एक प्लेट में अलग निकाल लें। इसी तरह आटे की सारी लोइयों को बेलें और सेक लें। नाश्ते के लिए स्वाद से भरा मसाला पराठा बनकर तैयार हो चुका है। इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के परोसे।*
Next Story