लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज पर बनाएं ये पकवान, परिवार को आएंगे पसंद

Mohammed Raziq
9 Aug 2023 4:54 PM IST
हरियाली तीज पर बनाएं ये पकवान, परिवार को आएंगे पसंद
x
परिवार को आएंगे पसंद
हरियाली तीज का त्योहार हर किसी विवाहित महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। खूब सजती-संवरती हैं। हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया पर हरियाली तीज पड़ती है। इस साल ये त्योहार 19 अगस्त को बनाया जा रहा है। इस व्रत में महिलाएं शाम को पूजा करने के बाद ही पानी पीती है। हरियाली तीज के पावन पर्व के दिन घर में कई स्वादिष्ट पकवान भी बनते हैं।
महिलाएं कई ऐसे पकवान बनाती हैं, जिन्हें उनके पति खाना पसंद करते हैं। इस दिन सभी जगह शुद्ध शाकाहारी खाना बनता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इस हरियाली तीज पर आप कुछ ऐसे पकवान बना सकती हैं, जिसे खाकर आपके पति के साथ-साथ बाकि घरवाले भी खुश हो जाएंगे।
पूड़ी और कचोड़ी
वेज थाली बनाने के लिए आप त्योहार के दिन सबसे पहले तो पूड़ी और कचोड़ी बनाएं। अगर आप खाने के साथ गर्मागर्म पूड़ी और कचोड़ी परोसेंगी तो हर किसी का पेट के साथ-साथ मन भर जाएगा।
आलू की सब्जी
पूड़ी और कचोड़ी के साथ आलू की सब्जी बना सकते हैं। गर्म मसाले वाले आलू खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैं और त्योहार के दिन इसे बनाकर आप सभी को खुश कर सकती हैं।
खीर
त्योहार पर अगर आप कुछ मीठा बनाने का सोच रही हैं तो खीर बनाइए। इसे बड़े से लेकर छोटे लोग तक खाना पसंद करते हैं। पूड़ी-कचोड़ी के साथ ये काफी स्वादिष्ट लगती है।
मावा लड्डू
आप हरियाली तीज के कुछ दिन पहले ही मावा लड्डू तैयार करके रख सकती हैं। ये खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं।
चावल
केसरिया भात
वैसे तो कई जगह त्योहार पर चावल नहीं खाया जाता, लेकिन आप चाहें तो चावल को मीठे के तौर पर बना सकती हैं। केसरिया भात बनाने के लिए हल्दी, चीनी, लौंग और चावल की जरूरत पड़ती है।
घेवर
आप चाहें तो घर पर घेवर बनाकर अपने घरवालों को खुश कर सकती हैं। सावन के महीने मे घेवर खाना हर किसी को पसंद आता है।
Next Story