लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज में बेसन से बनाएं ये स्वादिष्ट डेजर्ट

SANTOSI TANDI
18 Aug 2023 11:00 AM GMT
हरियाली तीज में बेसन से बनाएं ये स्वादिष्ट डेजर्ट
x
स्वादिष्ट डेजर्ट
हरियाली तीज का रौनक बाजार और घर में दिखने लगे हैं। ऐसे में महिलाएं इसकी तैयारी में जुटी हुई हैं। इस त्यौहार में महिलाएं व्रत करती हैं, ताकि उनके पति की आयु लंबी हो और कुंवारी लड़कियों को अच्छे वर मिले। साथ इस तीज व्रत को वह भी करती हैं, जो अपने मनपसंद वर से शादी करना चाहती हैं। ये तो रही हरियाली तीज की बात, इस त्यौहार में औरतें व्रत तो करती ही हैं साथ ही, व्रत खोलने के लिए कई तरह के पारंपरिक और रीजनल व्यंजन भी बनते हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको कुछ बेसन से बनने वाले मीठे व्यंजनों के बारे में बताएंगे जिसे आप तीज के लिए बना सकती हैं।
बेसन बर्फी
घी, दूध, चीनी और बेसन से बने इस बर्फी को बेसन की बर्फी के नाम से जाना जाता है। इस बर्फी को लोग तीज, त्यौहार और दूसरे खास अवसरों पर बनाकर खाते हैं। बेसन की बर्फी बनाने के लिए आपको भरपूर मात्रा में घी और सूखे मेवे की अवश्यकता होगी। जितना ज्यादा घी उतना ज्यादा स्वाद आपको बर्फी में मिलेगा।
मैसूर पाक
मैसूर की फेमस रेसिपी में से एक है मैसूर पाक। इसे दुनियाभर के लोग खाना पसंद करते हैं, तभी तो इसे टेस्ट एटलस ने इसे अपने रैंकिंग लिस्ट में शामिल किया था। घी, बेसन और चीनी के स्वाद से बने इस मिठाई को आप तीज के लिए बना सकती हैं। बनने के बाद यह कड़क हो जाती है और खाने में बेहद स्वादिष्ट और टेस्टी लगती है। (मैसूर पाक रेसिपी)
बेसन हलवा
भूने हुए बेसन में घी और चीनी की मिठास बहुत अच्छी लगती है। यह हलवा (हलवा रेसिपी ) आमतौर पर लोग जल्दबाजी में बनाते हैं। इसे आप अपने तीज पूजा के प्रसाद और पारण के लिए बना सकती हैं। बेसन का हलवा विष्णु जी को बेहद प्रिय है इसलिए गुरुवार व्रत करने वाली महिलाएं इसे अक्सर बनाया करती हैं।
बेसन के लड्डू
बेसन के लड्डू बनाना बेहद सरल है और यह मात्र तीन सामग्री से बनकर तैयार हो जाती है। बेसन के लड्डूको भी आप अपने तीज पूजा के लिए बना सकती हैं। तीज के व्रत में इसे आप फटाफट बहुत ही कम समय में बनाकर खा सकती हैं। लड्डू बनाने के लिए आपको घी, चीनी और बेसन की आवश्यकता होगी।
बेसन मिठाई
बेसन की मिठाई के लिए आपको बेसन, चीनी, घी और मावा की जरूरत होगी। यह साधारण मावा से बने पेड़ा से बेहद स्वादिष्ट लगता है। बेसन की ये मिठाई बनाने के लिए घी में भुने हुए बेसन में फ्रेश मावा मिलाएं और उसमें चीनी और इलायची मिलाकर इस स्वादिष्ट मिठाई को बना सकती हैं।
ये रही बेसन से बनने वाली पांच तरह की मिठाई जिसे आप हरियाली तीज के खास अवसर के लिए बना सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Next Story