- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- महाशिवरात्रि के सुबह...
लाइफ स्टाइल
महाशिवरात्रि के सुबह अवसर पर घर पर बनाये ये दो स्वीट डिश
Sanjna Verma
23 Feb 2024 7:06 PM IST

x
महाशिवरात्रि का महापर्व आने वाला है, भगवान शिव और माता पार्वती के शुभ विवाह की खुशी में लोग इस दिन व्रत एवं पूजन करते हैं। महाशिवरात्रि के पूजा में लोग भगवान शिव को तरह-तरह के भोग और मिष्ठान चढ़ाते हैं। ऐसे में आप भी यदि शिव जी को प्रसाद लगाने के लिए कुछ खास बनाना चाह रहे हैं, तो गाजर से बनने वाली ये दो तरह की मिठाई खा भोग लगा सकते हैं। ये दोनों ही मिठाई बनने में आसान और खाने में स्वादिष्ट है।
गाजर की खीर रेसिपी गाजर की खीर बनाने के लिए सामग्री 250 ग्राम-गाजर (कद्दूकस किया हुआ) एक लीटर-दूध आधा कटोरी-ड्राई फ्रूट्स (बारीक कटे हुए) एक छोटी चम्मच-इलायची पाउडर चीनी-स्वादानुसार
गाजर की खीर बनाने की विधि गाजर की खीर बनाने के लिए पहले गाजर को धोकर साफ छील लें और ग्रेटर से कद्दू कस करें। अब पैन में दूध गर्म करने के लिए रखें, दूध में उबाल आ जाए तो गाजर डालकर मिक्स करें। दूध में ड्राई फ्रूट्सको भी बारीक काटकर मिक्स करें। गाजर और दूध को मध्यम आंच में 20-25 मिनट के लिए पकाएं। जब गाजर और दूध गाढ़ी हो जाए, तो इलायची पाउडर और चीनी को भी मिक्स करें।
थोड़ी देर और पकाएं और आंच बंद कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा हो जाए तो फ्रिज में रखें और बाद में प्रसाद के लिए उपयोग करें। इसे भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर शिव जी को चढ़ाएं ये स्वादिष्ट खीर, नोट करें आसान रेसिपी गाजर की बर्फी रेसिपी आधा किलो-गाजर एक कप-मावा आधा कप काजू पाउडर एक कप-फूल क्रीम मिल्क आधा कटोरी-ड्राई फ्रूट्स (बारीक कटी हुई) एक टेबल स्पून-इलायची पाउडर 2 टेबलस्पून-देसी घी एक-चीनी
गाजर की बर्फी बनाने की विधि गाजर की बर्फी बनाने के लिए गाजर को धोकर साफ पोंछ लें और अच्छे से कद्दूकस करें। अब एक पैन में दूध को मध्यम आंच में उबाल लें। दूध में उबाल आ जाए तो कद्दूकस की हुई गाजर को डालकर अच्छे से पकाएं।ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडरको डालकर मिक्स करें। मध्यम आंच में सभी को पकने दें और जब दूध सूख जाए तो घी और मावा डालकर बर्फी के मिश्रण को मिक्स करें। गाजर का रस खत्म हो जाए तो काजू पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।जब बर्फी का मिश्रण तैयार हो जाए, तो एक प्लेट में घी लगाकर बर्फी के मिश्रण को सेट ऊपर से ड्राई-फ्रूट्स को गार्निश करें, बर्फी ठंडा हो जाए तो काटकर सर्व करें।
Tagsमहाशिवरात्रिसुबह अवसरस्वीट डिशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





