लाइफ स्टाइल

घर पर पड़ी पुरानी चादर से बनाएं ये चीजें

Manish Sahu
28 Aug 2023 2:55 PM GMT
घर पर पड़ी पुरानी चादर से बनाएं ये चीजें
x
लाइफस्टाइल: अक्सर हमारे घर में कुछ कपड़े ऐसे होते हैं, जिन्हें हम बार-बार इस्तेमाल करने के बाद हम ऐसे ही रख देते हैं और फिर एक दिन अचानक वे कपड़े बंद पड़े खराब हो जाते हैं या फट जाते हैं। ठीक इसी तरह हमारे यहां पुरानी चादर भी बंद पदि रह जाती है।
हमें इस तरह से कपड़ों की बर्बादी नहीं करनी चाहिए और इनका इस्तेमाल एक बार फिर से जरूर करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप घर पर पड़ी पुरानी चादर की मदद से आसानी से तरह-तरह की नई चीजें बना सकती हैं और अपने अपने पैसे बचा सकती हैं।
पुरानी चादर से बनाए शृग
शृग बनाने के लिए आप कॉटन के फैब्रिक वाली चादर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हालांकि इसके लिए आप प्लेन या प्रिंटेड कैसी भी डिजाइन की चादर को चुन सकते हैं।
शृग को स्टाइलिश बनाने के लिए आप इसमें किनारी लेस या कोई चिकनकारी लेस लगवा सकती हैं।
पुरानी चादर से बनाए नाइट सूट
जी हां, घर पर अक्सर चादरे रखी रह जाती है। इसके लिए अब इसे आप दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए आप क्यूट प्रिंटेड चादर को चुनें।
प्लेन नाइट सूट बनाने के लिए आप साटन के फैब्रिक वाली चादर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
वहीं पूरा नाइट सूट बनाने के लिए आपको डबल बेड की बड़ी चादर की आवश्कता होगी।
पुरानी चादर से बनाए वेस्टर्न ड्रेस
वेस्टर्न ड्रेस ज्यादातर काफी महंगी होती हैं, लेकिन अगर आप चाहे तो इसे घर पर पड़ी चादर की मदद से बना सकती हैं।
अब ये तय आपको करना है कि चादर किस प्रकार की होनी चाहिए।
वहीं इसके लिए आप कॉटन के फैब्रिक की चादर को ही चुनें।
साथ ही चाहे तो अंदर की तरफ अस्तर लगवा सकती हैं।
Next Story