लाइफ स्टाइल

प्रोटीन से भरपूर बनाए ये एग सैंडविच, जानें विधि

Ritisha Jaiswal
10 April 2022 8:21 AM GMT
प्रोटीन से भरपूर बनाए ये एग सैंडविच, जानें विधि
x
प्रोटीन से भरपूर अंडा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मगर, बच्चे अक्सर उबला अंडा खाने में आनाकानी करते हैं।

प्रोटीन से भरपूर अंडा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मगर, बच्चे अक्सर उबला अंडा खाने में आनाकानी करते हैं। ऐसे में आप उनके लिए चीज एग सैंडविच बना सकते हैं। यह बनाने में आसान होने के साथ खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं। चलिए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी...

सामग्री (सर्विंग्स - 3)
ब्रेड स्लाइस - 3
मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
अंडे - 3
नमक - 1/4 छोटा चम्मच
काली मिर्च - 1/4 छोटा चम्मच
प्याज - 2 बड़े चम्मच
टमाटर - 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च - 2 चम्मच
शिमला मिर्च - 2 बड़े चम्मच
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
चीज स्लाइस - 3
बनाने की रेसिपी
1. एक ब्रेड स्लाइस को बीच से काट लें।
2. एक पैन में थोड़ा-सा मक्खन गर्म करके ब्रेड का टुकड़ा रखें।
3. इसमें 1 अंडा , थोड़ा-सा नमक और काली मिर्च छिड़कें।
4. फिर इसके ऊपर थोड़ा-सा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और हरा धनिया डालें।
5. चीज का एक टुकड़ा इसके उपर रखें और फिर ब्रेड का दूसरा भाग रखें।
6. इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं और फिर बोर्ड पर रखकर आधा काट लें।
7. लीजिए आपका चीज एग सैंडविच बनकर तैयार है।


Next Story