लाइफ स्टाइल

गणेश चतुर्थी के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट महाराष्ट्रीयन व्यंजन

SANTOSI TANDI
26 Aug 2023 6:53 AM GMT
गणेश चतुर्थी के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट महाराष्ट्रीयन व्यंजन
x
महाराष्ट्रीयन व्यंजन
गणेश चतुर्थी का त्यौहार आने ही वाला है। यह दस दिनों तक चलने वाला एक खास पर्व है, जिसमें गणपति बप्पा की पूजा होती है। लोग अपने घरों में गणपति लाते हैं और उनकी स्थापना कर दस दिनों तक उनकी पूजा करते हैं। दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व में लोग गणेश जी के लिए कई तरह के स्वादिष्ट मिष्ठान बनाते हैं और उन्हें भोग लगाते हैं। मिष्ठान के अलावा घरों में इस त्यौहार के दौरान कई तरह के पकवान और व्यंजन बनाए जाते हैं। महाराष्ट्र के लिए यह त्यौहार बेहद खास होता है, इसलिए चलिए कुछ स्वादिष्ट महाराष्ट्रीयन व्यंजनों के बारे में जान लें। जिसे आप अपने गणपति पूजा के लिए बनाएं।
काजू कोथिम्बीर वड़ी
बेसन, काजू और पारंपरिक मसालों से तैयार इस कोथिम्बीर वड़ी को आप नाश्ता या स्नैक्स के रूप में बना सकती हैं। खाने में बेहद स्वादिष्ट इस स्नैक्स को चाय के साथ पेयर करें।
पुडाची वड़ी
यह भी बेसन और मसालों के मिश्रण से तैयार एक स्वादिष्ट स्नैक्स है जिसे आप गणपति पूजन के लिए बना सकती हैं। खाने में बेहद स्वादिष्ट इसे बनाने के लिए धनिया, प्याज बेसन, खसखस और नारियल का इस्तेमाल किया जाता है।
बटाटा वड़ा
आलू प्रेमियों के लिए यह एक स्वादिष्ट और खास डिश है। बटाटा का मतलब है आलू, इसे बनाने के लिए उबले हुए आलू का उपयोग किया जाता है। यह एक टेस्टी स्ट्रीट फूड है जिसे लोग मानसून में शाम के वक्त खाना पसंद करते हैं। नाश्ते के लिए इसे आप कभी भी बना सकती हैं।
जुंका भाकरी
यह एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिश है जिसे बनाने के लिए बेसन का घोल, प्याज, करी पत्ता, अदरक-लहसुन, जीरा, सरसों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप समृद्ध बाजरे या फिर ज्वार की रोटी के साथ परोस सकते हैं।
भरलेली वांगी
बैंगन, फ्रेश कोकोनट, पारंपरिक मसाले के साथ इस डिश को बनाया जाता है। आप इसे पोई, भात और दूसरी चीजों के साथ पेयर कर इसका मजा ले सकते हैं।
कोल्हापुरी सब्जियाँ
कोल्हापुर शहर से सीधे आपकी थाली तक, इसमें कई तरह के ताजी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें अदरक-लहसुन के पेस्ट और गर्म मसाले एवं नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। खुशबू और स्वाद की बात करें तो यह सब्जी बहुत टेस्टी लगती है।
आमटी
यह एक पारंपरिक दाल की रेसिपी है, जिसे महाराष्ट्रीयन तरीके से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए पीली चने की दाल, तुअर की दाल, मसाले, करी पत्ता के साथ बनाया जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Next Story